सब्सक्राइब करें

कार्तिक के लिए इंस्टाग्राम का ये फिल्टर, जानें क्यों माइनस 130 डिग्री में रहे फरहान, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 04 Dec 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
five news of Paa Farhan Akhtar Gold Kartik Aaryan Raveena Tandon
Kartik Aaryan,Farhan Akhtar - फोटो : social media

'पा' ने किए 10 साल पूरे


फिल्म 'पा' में औरो का किरदार अमिताभ की जिदंगी का सबसे उम्दा और अनोखा किरदार रहा। फिल्म में वे अपने ही असली बेटे अभिषेक के बेटे बने। शरीर से बूढ़ा हो चुके बच्चे औरो का रोल अमिताभ ने इतने अच्छे से निभाया कि पहली बार में तो सबके लिए यकीन करना भी मुश्किल था कि ये अमिताभ ही हैं। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर 'पा' फिल्म की मेकिंग से जुड़ा एक वीडियो अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसके उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

PAA!! 10 years already. This 1st film I produced. It would not have been possible without the conviction of this mad visionary called R. Balki! Not many know, I didn't want to act in the film ( wasn't convinced about my role) Balki and I were shooting an ad together and he spent the day convincing me. After hours of badgering, in an attempt to just get him to stop - I said yes! It turned out to be such a fun and memorable experience. I'm so glad he had the tenacity and belief in my capabilities to relentlessly pursue me. His conviction in me and his ability to steer me through this journey is something I will never be able to repay him for or thank him enough for. I'm so proud of this film! It would not have been possible to produce this one without the immense help, guidance, support and belief of Wing Commander Ramesh Pulapaka ( our CEO) Sunil Manchanda ( my producing partner and the main man) and Reliance Entertainment. They were all the back bone of this film. The amazing crew. Starting with the great PC sir and Raja sir. Anil Naidu, Sunil Babu, our amazing make-up team, the amazing AD's, Hitendra Ghosh, the costume team and the rest of the unit. To my Auro. My PAA. For having faith in his son to firstly play his father and then allow him to produce an Amitabh Bachchan film!!! To Vidya, Arundhathi ji, Paresh ji and the rest of the cast for being flawless and so supportive. I owe you all so much gratitude ( coz I'm sure I signed all your checks 😉😂). And lastly to the audience for seeing the film and making it such a success. Forever indebted. #10yearsofPaa

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

Trending Videos
five news of Paa Farhan Akhtar Gold Kartik Aaryan Raveena Tandon
Farhan Akhtar Shibani Dandekar - फोटो : instagram

गर्लफ्रेंड के साथ फरहान अख्तर ने माइनस 130 डिग्री में लिया स्पेशल ट्रीटमेंट
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर फिल्मों के अलावा अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दंडेकर की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। इस बीच फरहान अख्तर और शिबानी दंडेकर की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही है। हाल ही में ये दोनों सितारे क्रायोथेरेपी ट्रीटमेंट में से होकर गुजरे। इस ट्रीटमेंट की तस्वीर को फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "क्रायोथेरेपी..वैसे भी मैं कभी ठंड की परवाह नहीं करता।" वहीं शिबानी ने अपने इस कोल्ड थेरेपी सेशन के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है। गौरतलब है कि कोल्ड थेरेपी सेशन का तापमान करीब माइनस 130 डिग्री था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

When you favourite cookie people on the planet @aakashsethi @sweetishhousemafia also set up the sickest Cryotherapy place @thealchemylife you just have to combine the two! double chocolate chip cookie in -130 degree chamber for 3 mins!! Ballin!! So great for muscle recovery for those that beast mode in the gym! #cookiesandcryo #thealchemylife #subzerosquad #wholebodycryo #cryomumbai #cryofacial

A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

विज्ञापन
विज्ञापन
five news of Paa Farhan Akhtar Gold Kartik Aaryan Raveena Tandon
gold film - फोटो : file photo

चीन में रिलीज होगी अक्षय की गोल्ड
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड जल्द पड़ोसी मुल्क चीन में रिलीज होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार और गोल्ड फिल्म की हीरोइन मौनी रॉय ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अक्षय ने ट्वीट करके चीन में रिलीज होने वाले गोल्ड के पोस्टर को साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- गोल्ड चीन में 13 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म गोल्ड का निर्देशन रीमा कागती ने किया है। ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो भारत के ओलंपिक खेलों में पहले गोल्ड मेडल की जीत पर बनी है।
 



 

five news of Paa Farhan Akhtar Gold Kartik Aaryan Raveena Tandon
Kartik Aaryan - फोटो : Social Media

इंस्टाग्राम ने बनाया कार्तिक आर्यन का कैरेक्टर फिल्टर 
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इंस्टाग्राम कार्तिक आर्यन को बेहद खास तोहफा दिया है। इंस्टाग्राम ने कार्तिक आर्यन पर एक कैरेक्टर फिल्टर बनाया है, जो पति पत्नी और वो पर आधारित है। खास बात ये है कि कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के पहले कलाकार हैं, जिन पर कैरेक्टर फिल्टर बनाया गया है। कैरेक्टर फिल्टर अभी तक बॉलीवुड के किसी अभिनेता पर नहीं बना है।

 

विज्ञापन
five news of Paa Farhan Akhtar Gold Kartik Aaryan Raveena Tandon
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रवीना टंडन ने साझा की थ्रो बैक तस्वीर
'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' और 'टिप  टिप बरसा पानी' गाना आज भी कहीं बजता है तो लोग झूम उठते हैं। इन गानों को ना केवल सिनेमाजगत में अलग पहचान मिली बल्कि इस अभिनेत्री के चर्चे आज भी हैं। यह अभिनेत्री कोई और नहीं रवीना टंडन हैं। रवीना टंडन 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक है। रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर अपनी थ्रो बैक तस्वीर साझा की है। उनकी ये तस्वीर किसी मैगजीर के कवर की है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#throwback90s covers then , the more the scandalous headlines the more they’d,sell.😂 the age of yellow journalism.

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed