फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक के साथ काम नहीं करना चाहतीं प्रियंका और चंदा कोचर की बायोपिक पर रोक, पांच खबरें

Sun, 24 Nov 2019 04:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 24 Nov 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
five news of Priyanka Chopra Bala Emraan Hashmi Rani Mukerji Ranveer Singh Chanda Kochhar
Priyanka Chopra,Chanda Kochhar - फोटो : amar ujala

निक जोनस के साथ कभी गाना नहीं गाना चाहती प्रियंका


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा पति और अमेरिकन गायक निक जोनस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका को अक्सर निक जोनस के कॉन्सर्ट में देखा गया था। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक चैट शो में पहुंची। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह निक जोनस के साथ प्रोफेशनली तौर कोई भी गाना नहीं गाना चाहती हैं। प्रियंका हालांकि कई बार निक जोनस के साथ उनके सुपर हिट गानें गुनगुनाती हुई देखी गई हैं, लेकिन फिर भी वो प्रोफेशनल लेवल पर निक के साथ गाना नहीं चाहती हैं।

five news of Priyanka Chopra Bala Emraan Hashmi Rani Mukerji Ranveer Singh Chanda Kochhar
bala - फोटो : amar ujala, mumbai

बाला की सक्सेस पार्टी आयुष्मान और राजकुमार राव ने किया डांस
अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है। दर्शक उनकी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने बाला की सफलता का पार्टी रखी। उनकी इस पार्टी में कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। इस दौरान पार्टी में आयुष्मान खुराना के साथ अभिनेता राजकुमार राव ने डांस किया। दोनों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन दोनों ने पार्टी में काफी मस्ती की है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

100 per cent certified terminators of the box office #AyushmanKhurana #rajkummarrao 🔥🔥🔥🔥🔥

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

five news of Priyanka Chopra Bala Emraan Hashmi Rani Mukerji Ranveer Singh Chanda Kochhar
Emraan Hashmi - फोटो : social media

दिल्ली में गैस मास्क से इमरान ने शुरू की चेहरे की शूटिंग
अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चेहरे की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू हुई लेकिन शूटिंग से पहले इमरान हाशमी ने दिल्ली के प्रदूषण का जिक्र कर दिया है और गैस मास्क लगाकर शूटिंग शुरू की। इमरान हाशमी से पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स दिल्ली के प्रदूषण पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
five news of Priyanka Chopra Bala Emraan Hashmi Rani Mukerji Ranveer Singh Chanda Kochhar
Rani Mukerji, Ranveer Singh - फोटो : amar ujala

रानी मुखर्जी और रणवीर सिंह ने पहनी एक जैसी ड्रेस !
अभिनेता रणवीर कपूर फिल्मों के अलावा अपने अजीब कपड़ों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैैं। दरअसल रानी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह जो सूट पहना हुईं हैं वैसा ही सूट रणवीर सिंह ने अपनी शादी की पहली वर्षगांठ पर पहना हुआ था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rani Mukerji Chopra in Sabyasachi. #Sabyasachi #RaniMukerjiChopra #RaniMukerji #TheWorldOfSabyasachi

A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on

विज्ञापन
five news of Priyanka Chopra Bala Emraan Hashmi Rani Mukerji Ranveer Singh Chanda Kochhar

चंदा कोचर की बायोपिक पर लगी रोक
आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर पर बनी फिल्म में हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। चंदा कोचर पर बनी फिल्म का नाम फिल्म का नाम 'Chanda: A Signature that Ruined a Career' है। हाल ही में चंदा कोचर के वकील विजय अग्रवाल और नमन जोशी ने दिल्ली हाईकोर्ट याचिका दायर करते हुए फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिका में कहा गया है कि ये फिल्म चंदा कोचर की बायोपिक है। चूंकि चंदा कोचर से अभी सीबीआई और ईडी पूछताछ कर रही है इसलिए फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई है। शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस फिल्म पर रोक लगा दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed