बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अभिनय के अलावा डांस से भी लोगों का दिल जीत चुकी हैं। फिल्मों के अलावा माधुरी छोटे पर्दे पर भी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। इस दौरान कई बार उन्हें गाना गुनगुनाते हुए देखा गया। माधुरी ने अपने इसी हुनर को पति श्रीराम नेने के साथ गिटार की धुनों में पिरोया। माधुरी का यह वीडियो चर्चा में बना हुआ है।
फिल्में छोड़ पति संग ये काम कर रहीं माधुरी दीक्षित,सोशल मीडिया पर चर्चा में बना है वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को साझा करते हुए माधुरी ने लिखा- 'फैमिली के साथ गाने का सेशन। गिटार पर हाथ आजमाते हुए बहुत अच्छा लगा।' इस वीडियो में माधुरी दीक्षित के साथ उनके पति श्रीराम नेने भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में माधुरी, श्रीराम नेने के अलावा एक और शख्स नजर आ रहा है। यह गाना अंग्रेजी भाषा में है।
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on
माधुरी ने हाल ही में सरोज खान के जन्मदिन पर बधाई संदेश भी लिखा था। इसके साथ एक तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए माधुरी ने लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी जिंदगी की सबसे खास शख्स को। हमारी यात्रा एक साथ अद्भुत रही है। आप मेरी गुरु हैं और मेरे दिल में हमेशा एक बहुत ही खास जगह रखेंगे।'
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on
माधुरी आखिरी बार 'कलंक' फिल्म में नजर आई थीं। 'कलंक' फिल्म इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में थी क्योंकि लंबे वक्त बाद संजय दत्त और माधुरी एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे थे। हालांकि दर्शकों को फिल्म रास नहीं आई। इस फिल्म में माधुरी और संजय दत्त के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी थे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था।
माधुरी और श्रीराम नेने ने 17 अक्टूबर 1999 को शादी की थी। माधुरी और श्रीराम के दो बेटे हैं। जिनके नाम अरिन और रायन हैं। इसी साल अक्टूबर में माधुरी दीक्षित और राम नेने ने शादी की 20वीं सालगिरह भी मनाई। सालगिरह पर माधुरी ने नेने को किस करते हुए तस्वीर साझा की थी। इसके साथ ही कैप्शन लिखा था- 'जनम जनम के साथी, 20वीं सालगिरह।'
यह भी पढ़ें- बिना मेकअप स्पॉट हुईं मान्यता दत्त और दिशा पाटनी, ये सात सितारे भी कैमरे में हुए कैद