{"_id":"5dee59658ebc3e87cb39b964","slug":"five-news-of-sushmita-sen-kareena-kapoor-saif-ali-khan-shilpa-shetty-dharmendr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में वापसी करेंगी सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी का पीएम मोदी के नाम खुला पत्र, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में वापसी करेंगी सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी का पीएम मोदी के नाम खुला पत्र, पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 09 Dec 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sushmita Sen,Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन की तस्वीर-वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से सुष्मिता सेन ने एक वीडियो और तस्वीर साझा की है जो इंटरनेट पर छाई हुईं हैं। दरअसल, सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो और तस्वीर साझा की है। जिसमें वह समुद्र मस्ती करती नजर आ रही हैं। सुष्मिता सेन की इस तस्वीर पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खास बात ये है कि अपनी तस्वीर के साथ सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में वापसी की भी बात की। उन्होंने कैप्शन के जरिए बताया कि वह दस साल बाद फिर से फिल्मी पर्दे पर वापसी करेंगी।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ भी देखा जाता है। इस बीच इन दोनों की सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में करीना कपूर और सैफ अली खान एक-दूसरे के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि ये तस्वीर शर्मिला टैगोर के जन्मदिन की है। सैफ के पूरे परिवार ने शर्मिला टैगोर का जन्मदिन राजस्थान के रणथंभौर में मनाया।
बीते महीने हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ दरिंदगी और फिर निर्मम हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। पशु चिकित्सक के साथ हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे देश में प्रदर्शन देखने को भी मिले। वहीं इस घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इस मामले को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी से गुजारिश की है कि इन मामलों पर संज्ञान लेने और अपराधियों के लिए सख्त कानून बनाने की अपील की है। इस पत्र की तस्वीर को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है।
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ने हाल ही में अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों के अलावा धर्मेंद्र के फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। धर्मेंद्र की पत्नी यानी हेमा मालिनी ने भी उन्हें ट्विटर पर बेहद खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने पति धर्मेंद्र की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'धरमजी का जन्मदिन मनाया। पूरा परिवार उनके साथ था। हम सभी ने साथ में शानदार और बेहतरीन समय बिताया। वो बहुत खुश थे।'
Celebrated Dharamji’s birthday! The whole family was with him and we had wonderful, quality time together! He was so happy🙏 pic.twitter.com/BX62Q4idI4
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में के जरिए उन्होंने बताया कि फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर कल यानी 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।