फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये 5 कारण आपको 'बधाई हो' फिल्म देखने को मजबूर कर सकते हैं, कह उठेंगे 'आयुष्मान भव'

Thu, 18 Oct 2018 12:41 PM IST
आनंद कश्यप
आनंद कश्यप Updated Thu, 18 Oct 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
five reason why should watch ayushmann khurrana film Badhaai Ho
बॉलीवुड कलाकार आयुष्मान लीक के हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। आज उनकी बहुचर्चित फिल्म 'बधाई हो' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया है कि वह 'बधाई हो' का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे। आज उनका यह इंतजार भी खत्म हो गया है। फिल्म 'बधाई हो' को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है तो आइए आज हम आपको बताते हैं आयुष्मान खुराना की इस फिल्म में क्या है खास, क्यों देखें फिल्म बधाई हो..

 
five reason why should watch ayushmann khurrana film Badhaai Ho
शानदार अभिनय
फिल्म 'बधाई हो' में सभी पात्रों ने इतना शानदार काम किया है कि आपको यह फिल्म कही से कमजोर नहीं लगती है। एक पिता के किरदार में गजराज राव ने बेहतरीन काम किया है। वहीं बड़े बेटे के रोल में आयुष्मान कहीं भी हल्के नजर नहीं आए। फिल्म में दादी का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 'बधाई हो' में दादी के किरदार में सुरेखा सिकरी हैं।
five reason why should watch ayushmann khurrana film Badhaai Ho
कहानी
जैसा की ट्रेलर से ही पता चल जाता है कि 'बधाई हो' की कहानी एक ऐसे माता-पिता की है जो अधेड़ उम्र में जाकर तीसरा बच्चा करते हैं। मां-बाप के तीसरे बच्चे से ऊपर के दोनों बेटे काफी शर्मिंदगी महसूस करते हैं, लेकिन यह फिल्म इतने तक ही नहीं है। 'बधाई हो' की कहानी में ऐसी और भी खास चीजें हैं जो फिल्म की कहानी और मनोरंजन को मजबूत बनाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
five reason why should watch ayushmann khurrana film Badhaai Ho
गाने
'बधाई हो' में बेहतरनी एक्टिंग और कहानी के अलावा शानदार संगीत भी है। फिल्म के 'मोनी बनके' और 'बधाइयां तेनु' जैसे गाने 'बधाई हो' को और भी ज्यादा खास बना देते हैं। आयुष्मान की आवाज में 'नैना ना जोड़े' गाना बेहद शानदार है। यह गाना दर्शकों का काफी पसंद भी आ रहा है।
 
विज्ञापन
five reason why should watch ayushmann khurrana film Badhaai Ho
कलाकार
'बधाई हो' के कलाकारों की बात करें तो एक्टर आयुष्मान खुराना एक शानदार एक्टर हैं। वहीं फिल्म में दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने भी साबित कर दिया है उन्हें सच में एक्टिंग आती है। इसके अलावा फिल्म 'तलवार' और तमामा वेब सीरीज में नजर आ चुके गजराज राव एक शानदार कलाकार माने जाते हैं। वहीं सुरेखा सिकरी ने भी साबित कर दिया वह हर किरदार के लिए सबसे बेहतर हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed