फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरगिस की शादी की बात सुन बाथ टब में रोते थे राज कपूर

Mon, 16 Jan 2017 09:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
flash back story of raj kapoor and nargis
राज कपूर

आज बॉलीवुड फ्लैशबैक में हम ऐसी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे जिसमें प्यार हुआ, इकरार हुआ लेकिन ये प्यार करने वाले कभी एक ना हो सके। ये दास्तां है नरगिस और राज कपूर के बेइंतहा मोहब्बत की। साल 1946... राज कपूर ने फिल्म 'आग' का निर्देशन शुरू कर दिया था। इस फिल्म के लिए राज कपूर स्टूडियो की तलाश में थे। उन्हें पता चला कि नरगिस की मां जद्दन बाई मुंबई के 'फेमस स्टूडियो' में रोमिया-जूलियट बना रही हैं।

नरगिस की शादी की बात सुन हर रात बाथ टब में लेटकर रोते थे राज कपूर, सिगरेट से खुद को जला लिया था

flash back story of raj kapoor and nargis
राज कपूर

वो 'फेमस स्टूडियो' के बारे में जानना चाहते थे इसलिए राज कपूर जद्दन बाई के घर पहुंच गए। वो नहीं जानते थे कि उस दिन उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आने वाला है। उस दिन जद्दन बाई घर पर नहीं थीं। घर का दरवाजा उनकी बेटी नरगिस ने खोला। नर्गिस बेहद खूबसूरत थीं। इस पहली मुलाकात से नरगिस और राज कपूर दोनों की जिंदगी बदल गई। इस मुलाकात का राज कपूर पर इतना गहरा असर हुआ कि 27 साद बाद उन्होंने फिल्म बॉबी में उस पल को हूबहू पर्दे पर उतार दिया। 

नरगिस की शादी की बात सुन हर रात बाथ टब में लेटकर रोते थे राज कपूर, सिगरेट से खुद को जला लिया था

flash back story of raj kapoor and nargis
राज कपूर

पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। उस वक्त नरगिस क्या सोच रही थीं इस बारे में लेखक टीजेएस जॉर्ज की किताब 'द लाइफ एंड टाइम ऑफ नरगिस' में बखूबी बयां किया गया है। इस मुलाकात के बारे में नरगिस ने अपनी दोस्त नीलम को बताया था, 'नीली आंखों वाला एक मोटा सा ‘पिंकी’ घर आया था'। दरअसल, उस दिन दोनों की कोई बात नहीं हुई थी। राज कपूर नरगिस को घर में अकेले देख घबरा गए थे और तुरंत वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरगिस की शादी की बात सुन हर रात बाथ टब में लेटकर रोते थे राज कपूर, सिगरेट से खुद को जला लिया था

flash back story of raj kapoor and nargis
राज कपूर

नरगिस से मुलाकात के बाद वो सीधा इंदर राज आनंद के घर पहुंचे। इंदर ने ही फिल्म 'आग' की स्क्रिप्ट लिखी थी। उन्होंने इंदर से कहा कि वो स्क्रिप्ट में किसी तरह नरगिस का रोल भी जोड़ दें। क्योंकि वही अब इस फिल्म की हीरोइन बनेंगी। इसके बाद राज कपूर दोबारा नरगिस से मिले और उन्हें फिल्म 'आग' के लिए साइन कर लिया। ये फिल्म 1949 में रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कामयाब नहीं हो सकी थी। लेकिन राज कपूर और नरगिस के दिल में प्यार की आग लग चुकी थी।

विज्ञापन

नरगिस की शादी की बात सुन हर रात बाथ टब में लेटकर रोते थे राज कपूर, सिगरेट से खुद को जला लिया था

flash back story of raj kapoor and nargis
राज कपूर

नरगिस राज को पसंद करने लगी थीं। राज कपूर के शादीशुदा होने के बावजूद नरगिस के साथ राज कपूर का रिश्ता रील से निकलकर रियल लाइफ में पहुंच गया था। अब नरगिस उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गईं थीं। दोनों के अफेयर से उनके परिवार वाले बेहद नाराज थे। कई बार तो दोनों को मिलने से रोका गया। लेकिन प्यार के इन पंछियों ने हर जंजीर को तोड़ दिया था। इसके बाद नरगिस ने फिल्म 'बरसात' में राज कपूर के साथ काम किया। इस समय तक नरगिस ने सोच लिया था कि उनका भविष्य अब पूरी तरह राज कपूर के साथ ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed