बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं। इस लिस्ट में अभिनेता जॉनी लीवर का नाम भी शामिल है। जॉनी लीवर ने अपने हर किरदार में जान फूंक देने का काम किया है। फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, फैंस द्वारा उनके किरदार को भी खूब पसंद किया जाता है और उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। शायद ही कोई ये बात जानता होगा कि फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाने वाले जॉनी लीवर ने अपनी बहन के निधन वाले दिन भी परफॉर्म किया था और इस बात का खुलासा उन्होंने अपने इंटरव्यू में किया था।
फ्लैशबैक: जब बहन के निधन वाले दिन भी जॉनी लीवर को करना पड़ा था परफॉर्म, अभिनेता ने इंटरव्यू में बताई थी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन