बॉलीवुड के ए-लिस्ट अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं ने हमेशा अपनी फिल्मों को त्योहारी सप्ताहांत पर रिलीज करने का लक्ष्य रखा है। कई सितारे अपनी फिल्मों को ईद, दिवाली, या क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने में भी कामयाब रहे हैं। नतीजा यह हुआ की उनकी वह दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहे और उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
Eid Al Fitr 2022: ईद के मौके पर इन सितारों ने छीनी भाईजान से सिल्वर स्क्रीन, बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा (1992)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - जिओ सिनेमा
बजट - 4 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस - 10 करोड़ रुपये
जिस फिल्म ने बॉलीवुड को अपनी 'धक धक' गर्ल माधुरी दीक्षित दी, वह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। वहीं लेखन नौशीर खटाऊ और कमलेश पांडे का है। इसमें अनिल कपूर, माधुरी और अरुणा ईरानी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह 90 के दशक की पहली फिल्म थी, जो ईद पर रिलीज हुई थी और उस समय 10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी थी।
अनाड़ी (1993)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो
बजट - 2.75 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस - 5.60 करोड़ रुपये
सुरेश प्रोडक्शंस के बैनर तले डी. रामा नायडू द्वारा निर्मित और के. मुरली मोहना राव द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ वेंकटेश ने अभिनय किया थी। फिल्म ने 5.60 करोड़ रुपये कमाए और इस फिल्म पर 'हिट' का टैग लगा।
कभी खुशी कभी गम (2001)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
बजट - 40 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस - 54.86 करोड़ रुपये
किसी फिल्म की सफलता उसकी रिलीज की तारीख के साथ-साथ ए-लिस्टर सितारों, कहानी जैसे अन्य कारकों पर भी निर्भर करती है। इस फिल्म के माध्यम से निर्माता करण जौहर ने यह बात साबित की है। इस फिल्म का प्रोडक्शन 1998 में करण की पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज के तुरंत बाद शुरू कर दिया गया था। 'के3जी' मल्टी-स्टारर एक मेलोड्रामा फिल्म है, जिसे करण ने लिखा और निर्देशित किया है और यश जौहर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर हैं, जिसमें रानी मुखर्जी की विशेष भूमिका है। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसने उस समय 55 करोड़ रुपये कमाए थे।
कल हो ना हो (2003)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
बजट - 28.00 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस - 38.85 करोड़ रुपये
यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित, करण जौहर द्वारा लिखित और यश जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और व्यावसायिक रूप से सफल रही। 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के साथ ही यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी।