फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Prabhu: आर्थिक तंगी... बीमारी, फिर फिल्मों में सुपरस्टार का रुतबा, रुला देगी संघर्ष की यह कहानी

Thu, 28 Apr 2022 10:09 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 28 Apr 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu began her career in acting due to financial crisis, know incidents that changed her life
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

‘ऊ अंटावा’ गाने में अपनी अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली सामंथा रूथ प्रभु का आज जन्मदिन हैं। सामंथा का जन्म 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में हुआ था। सामंथा की पॉपुलैरिटी अब साउथ में ही नहीं पूरे देश में है।सुपरस्टार बनने का सामंथा का सफर इतना भी आसान नहीं रहा। सामंथा को फिल्मी दुनिया में आने का शौक था, लेकिन उन्होंने अपने घर के हालात के चलते साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। आज हम आपको सामंथा के जीवन से जुड़ी ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद बहुत से लोगों को पता नहीं होगी। तो आइए जानते हैं सामंथा का अब तक का सफर...

Samantha Ruth Prabhu began her career in acting due to financial crisis, know incidents that changed her life
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

500 रुपये से करोड़ों तक का सफर
सामंथा प्रभु अब मनोरंजन जगत की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सामंथा की पहली कमाई मात्र 500 रुपये थी। दरअसल, सामंथा प्रभु को आठ घंटे एक होलट में होस्टेस बनने के लिए 500 रुपये दिए गए थे। उस समय वह 10वीं या 11वीं क्लास में थी।

Samantha Ruth Prabhu began her career in acting due to financial crisis, know incidents that changed her life
सामंथा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

आर्थिक तंगी लाई फिल्मों में
सामंथा जब 20 साल की थी तो उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते पार्ट टाइम जॉब करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने तंगी की हालत से बाहर निकलने के लिए मॉडलिंग करना शुरू किया और वहीं उन्हें रवि वर्मन ने स्पॉट किया । रवि वर्मन ने ही सामंथा को फिल्मी दुनिया से परिचित कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu began her career in acting due to financial crisis, know incidents that changed her life
सामंथा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

पहली फिल्म से मिली सफलता
सामंथा ने 2010 में रवि वर्मन की फिल्म ‘मॉस्को कावेरी’ साइन की लेकिन गौतम मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ये माया चेसाव’ उनकी डेब्यू फिल्म रही। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और फिल्मफेयर में उन्हें उस साल बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद से ही सामंथा को बड़ी फिल्में ऑफर होने लगी। 2013 में उन्हें अपनी अदाकारी के लिए तेलुगू और तमिल दोनों भाषाओं में एक फिल्म के लिए ही फिल्मफेयर मिला था। सामंथा अभी तक तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी फिल्म और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu began her career in acting due to financial crisis, know incidents that changed her life
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
इम्युनिटी डिसऑर्डर और डायबिटीज 
2012 में सामंथा को इम्युनिटी डिसऑर्डर का सामना करना पड़ा, जिसके वजह से उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट्स भी चले गए। इसके बाद उन्होंने ब्रेक लिया और अपने स्वास्थ्य की देखभाल की, फिर दो महीने बाद वह काम पर लौट गईं। वहीं, 2013 में सामंथा को डायबिटीज होने की जानकारी मिली, लेकिन उन्होंने इसे मात दे दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed