फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 14: केजीएफ 2 बनी तीसरी सबसे कामयाब फिल्म, टाइगर जिंदा है टॉप 5 से बाहर

Thu, 28 Apr 2022 09:40 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 28 Apr 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 14 becomes third highest hindi film beats tiger zinda hai sanju PK
केजीएफ चैप्टर 2, टाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी में रिलीज होकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चोटी की तीन फिल्मों में हिंदी सिनेमा की लाज अब बस आमिर खान के हाथों ही बची है। इन तीन फिल्मों में अब ‘बाहुबली 2’ के बाद ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की भी एंट्री हो गई है। रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को अभिनेता यश की इस फिल्म के हिंदी संस्करण ने शानदार कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच हिंदी फिल्मों की सूची से सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा’ को बाहर कर दिया। यही नहीं, फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी ने कमाई के मामले में रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ और आमिर खान की ही एक और फिल्म ‘पीके’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 14 becomes third highest hindi film beats tiger zinda hai sanju PK
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे बुधवार को भी शानदार कमाई
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी का कलेक्शन भले बॉक्स ऑफिस पर अब दहाई करोड़ के अंकों से नीचे आ गया हो लेकिन इसने अपनी मजबूती फिर भी बनाए रखी है। इस फिल्म की लोकप्रियता का ही नतीजा रहा कि अभिनेता शाहिद कपूर की खूब तारीफें पाने वाली फिल्म ‘जर्सी’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। अब इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्मों ‘हीरोपंती 2’ और ‘रनवे 34’ के सामने भी इस फिल्म के तीसरे शुक्रवार को होने वाले कलेक्शन को पार करने की चुनौती है। अभी तक के जो आसार दिख रहे हैं, उससे यह लग रहा है कि ‘हीरोपंती 2’ और ‘रनवे 34’ का पहले शुक्रवार का कलेक्शन भी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी के तीसरे शुक्रवार से कम रहने वाला है।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 14 becomes third highest hindi film beats tiger zinda hai sanju PK
टीम केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

घरेलू कलेक्शन 643.40 करोड़
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने रिलीज के दूसरे बुधवार यानी रिलीज के 14वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 12.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस कमाई में फिल्म के हिंदी संस्करण का योगदान करीब 6.70 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 2.70 करोड़ रुपये, तेलुगू में करीब 70 लाख रुपये, तमिल में 2.40 करोड़ रुपये और मलयालम मे करीब 90 लाख रुपये रहा। फिल्म का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब करीब 673.40 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 14 becomes third highest hindi film beats tiger zinda hai sanju PK
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी की कमाई 343.70 करोड़
‘केजीएफ चैप्टर 2’ के सिर्फ हिंदी संस्करण की बात करें तो रिलीज के पहले हफ्ते में 268.75 करोड़ रुपये कमाने के बाद इसने दूसरे शुक्रवार को 11.56 करोड़ रुपये, दूसरे शनिवार को 18.25 करोड़ रुपये, दूसरे रविवार को 22.68 करोड़ रुपये, दूसरे सोमवार को 8.28 करोड़ रुपये, दूसरे मंगलवार को 7.48 करोड़ रुपये और दूसरे बुधवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 6.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। फिल्म के हिंदी संस्करण की कुल कमाई अब तक 343.70 करोड़ रुपये हो चुकी है। हिंदी मे रिलीज हुई फिल्मों में अब इसके ऊपर सिर्फ दो ही फिल्में हैं। इनमें से नंबर एक पर साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ जिसके हिंदी संस्करण ने 510.99 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे नंबर पर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ 387.38 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हैं

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 14 becomes third highest hindi film beats tiger zinda hai sanju PK
सबसे कामयाब 10 फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई/सोशल मीडिया

सबसे कामयाब 10 फिल्में
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी के कमाई के मामले में नंबर तीन पर पहुंचने के बाद टॉप 10 फिल्मों की सूची इस प्रकार है:

रैंक  फिल्म                   

नेट कमाई (करोड़ रुपये में)

 (घरेलू बॉक्स ऑफिस)

1. बाहुबली 2               510.99
2. दंगल                  387.38
3. केजीएफ चैप्टर 2         343.70
4. संजू                342.53
5. पीके            340.80
6. टाइगर जिंदा है            339.16
7. बजरंगी भाईजान        320.34
8. वॉर                  317.91
9. पद्मावत                 302.15
10.  सुल्तान                 300.45
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed