सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडिया की मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। समांथा की फिल्में 'मर्सल' और 'रंगस्थलम' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। पिछले साल अक्टूबर में पति नागा चैतन्य के साथ तलाक को लेकर अभिनेत्री खूब चर्चा में थीं। दोनों ने अपनी शादी के 4 साल बाद तलाक ले लिया था। टॉलीवुड की फिल्मों में सामंथा अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हर फिल्म में उनका रोल बहुत खास होता है। हाल ही में आई अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में सामंथा का गाना 'ऊं अंतावा' ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसमें भी सामंथा का लुक देखने लायक था। 28 अप्रैल यानि आज सामंथा अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आपको सामंथा की अलग-अलग फिल्मों में उनके किरदारों से रूबरू कराते हैं।
Samantha Ruth Prabhu Birthday: 'पुष्पा' से 'ये माया चेस्वा' तक, इन फिल्मों में सामंथा के किरदारों ने जीत लिया था फैंस का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुष्पा: द राइज
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का गाना ऊं अंतावा सामंथा रुथ प्रभु का आइटम सॉन्ग था। ये गाना अल्लू अर्जुन और सामंथा पर फिल्माया गया था। अभी भी दर्शकों के बीच इस गाने को लेकर दीवानगी है। इस गाने में सामंथा के डांस मूव्स की खूब तारीफ हुई थी।
द फैमिली मैन 2
मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के जरिए सामंथा रुथ प्रभु ने हिंदी में डिजिटल डेब्यू किया है। इसमें उन्होंने श्रीलंकाई तमिल लड़की राजी की भूमिका निभाई है। इस सीरीज में उनका निगेटिव किरदार है। इस सीरीज में सामंथा ने सारे एक्शन सीन खुद ही किए हैं।
महानती
दक्षिण भारत की फिल्म महानती 70 के दशक में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में राज करने वाली दिग्गज अभिनेत्री सावित्री की बायोपिक है। इस फिल्म में सामंथा ने मधुरवाणी नाम की पत्रकार की भूमिका निभाई है। दर्शकों ने मधुरवाणी की आंखों से सावित्री की कहानी देखी थी।
ईगा
बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ईगा भी ब्लॉकबस्टर थी। हिंदी में इस फिल्म को मक्खी के नाम से रिलीज किया गया था। इस फिल्म में सामंथा ने मासूम सी लड़की का किरदार निभाया था, जिसकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था।