'अवतार' हॉलीवुड की एक ऐसी कहानी जो सामान्य सी होने के बावजूद अपने विजुअल इफेक्ट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में नया कीर्तिमान बनाने में कामयाब रही थी। नीले रंग के जीवों की इस कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। करीब एक दशक पहले रिलीज हुई इस फिल्म के सीक्वल के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार में हैं। डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने फिलहाल इस फिल्म के सीक्वल को बनाने का एलान तो पहले ही कर दिया था और अब फैंस के लिए एक बड़ी खबर है कि इस फिल्म के सीक्वल का टाइटल भी सामने आ गया है, साथ ही इसका टीजर और ट्रेलर भी विशेष रूप से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Avatar 2 Title: हो गया 'अवतार' की सीक्वल के टाइटल का एलान, अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगा टीजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीजर रिलीज होने में कुछ दिन बाकी
#avatar sequel is called Avatar The Way of Water and the teaser trailer will be attached to #DoctorStrangeInTheMultiverseOfMadness only in theaters pic.twitter.com/h2NSPZSzU2
फिल्म अवतार के सीक्वल के ऑफिशियल टाइटल का खुलासा कर दिया गया है। जेम्स कैमरून के अवतार के सीक्वल को आधिकारिक तौर पर "अवतारः दे वे ऑफ वॉटर' कहा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का टीजर डॉक्टर स्ट्रेंज की रिलीज के आस-पास ही जारी किया जाएगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगले महीने की शुरुआत में ही अवतार 2 का टीजर रिलीज जाएगा, क्योंकि 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' 6 मई,2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
रिलीज होगी ओरिजिनल अवतार
खबरें ये भी हैं कि फिल्म अवतार के सीक्वल से पहले 20वीं सेंचुरी स्टूडियो भी पहली अवतार को सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज कर रहा है। यह फिल्म 23 सितंबर, 2022 को रिलीज की जाएगी और दर्शक एक बार फिर से 3डी में अवतार देख सकेंगे।
आगे बढ़ाई जाएगी अवतार की कहानी
फिल्म अवतार साल 2009 में रिलीज की गई थी। एक दशक से भी अधिक समय बीतने के बाद अब अवतार के सीक्वल में नया चैप्टर शुरू किया जाएगा। 'अवतारः द वे ऑफ वॉटर' सैम वर्थिंगटन के जेक और जो सलदाना नेटियरी के जीवन के अगले अध्याय का अनुसरण करेगा, क्योंकि वे अब माता-पिता बन गए हैं।
इस दिन रिलीज के लिए तैयार है फिल्म
साल 2009 में अवतार के रिलीज होने के बाद से अब तक के लंबे इंतजार के बाद अब अवतार का सीक्वल भी रिलीज के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अवतारः द वे ऑफ वॉटर' को 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।