{"_id":"58d222024f1c1bb6681a4625","slug":"flashback-remember-sirf-tum-actress-priya-gill-where-is-she-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack : शाहरुख की इस गर्लफ्रेंड से सलमान करना चाहते थे शादी, फिर क्यों छोड़ा बॉलीवुड ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack : शाहरुख की इस गर्लफ्रेंड से सलमान करना चाहते थे शादी, फिर क्यों छोड़ा बॉलीवुड ?
Thu, 23 Mar 2017 08:19 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Thu, 23 Mar 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एक्ट्रेस प्रिया गिल
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख और सलमान के अपोजिट काम कर चुकी इस हीरोइन को बॉलीवुड से इतनी मायूसी मिली कि इसने इंडस्ट्री ही छोड़ दी।
इस हीरोइन को आपने फिल्म 'सिर्फ तुम' में देखा होगा। ये हीरोइन हैं प्रिया गिल जिन्होंने इस फिल्म के जरिए इतनी लोकप्रियता बटोरी कि बाकी हीरोइनें भी पीछे छूट गईं। प्रिया गिल की ये पहली फिल्म नहीं थी लेकिन जो पहचान उन्हें इस फिल्म ने दी वो उन्हें बाकी फिल्मों से नहीं मिली।
एक हिट के बावजूद पहचान ना मिलने से हताश हो गई थी शाहरुख की ये हीरोइन, छोड़ दिया बॉलीवुड
2 of 6
एक्ट्रेस प्रिया गिल
आज भी प्रिया गिल को 'सिर्फ तुम' की उस भोली-भाली और सीधी-सादी लड़की के रूप में याद किया जाता है जो अपना लाइफ पार्टनर खुद चुनने के लिए मजबूर हो जाती है। लेकिन आज ये हीरोइन बॉलीवुड से नदारद है।
अफसोस की बात तो ये है बॉलीवुड भी इस हीरोइन को लगभग भूल चुका है। तभी तो आज प्रिया गिल ना सिर्फ फिल्मों से गायब हैं बल्कि सोशल सर्किट में भी नदारद हैं।
कहा जा रहा है कि अगर उसे खोजना है तो भोजपुरी फिल्में देखनी होंगी जहां वो दिख सकती है।
एक हिट के बावजूद पहचान ना मिलने से हताश हो गई थी शाहरुख की ये हीरोइन, छोड़ दिया बॉलीवुड
3 of 6
एक्ट्रेस प्रिया गिल
हो सकता है कि प्रिया गिल ने शादी कर ली हो और दूर विदेश में घर बसा लिया हो या ये भी हो सकता है कि वो भी तमाम उन कलाकारों की तरह गुमनामी की जिंदगी बिता रही हों जैसी कई नामचीन कलाकारों ने गुजारी और चल बसे। ग्लैमर की दुनिया का यही कड़वा सच है। यहां उगते सूरज को सभी सलाम करते हैं लेकिन जब ढल जाए तो कोई याद नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हिट के बावजूद पहचान ना मिलने से हताश हो गई थी शाहरुख की ये हीरोइन, छोड़ दिया बॉलीवुड
4 of 6
'जोश' में शाहरुख खान के साथ प्रिया गिल
कुछ ऐसा ही हुआ है प्रिया गिल के साथ भी। 90 के दशक में कई और नामी हीरोइन रहीं जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान कायम की और उन्हीं नामी हीरोइन के बीच इंडस्ट्री में सिर्फ दो साल पुरानी प्रिया गिल ने ऐसी पहचान कायम की कि निर्माता-निर्देशक तक उनके मुरीद हो गए थे।
विज्ञापन
एक हिट के बावजूद पहचान ना मिलने से हताश हो गई थी शाहरुख की ये हीरोइन, छोड़ दिया बॉलीवुड
5 of 6
'सिर्फ तुम' में सलमान खान के साथ प्रिया गिल
प्रिया गिल ने सलमान खान, सुष्मिता सेन से लेकर संजय कपूर और नागार्जुन तक के साथ काम किया। फिल्म 'जोश' में तो उन्होंने शाहरुख खान की प्रेमिका का रोल किया था। फिल्म हिट रही लेकिन इससे प्रिया गिल के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ।
धीरे-धीरे प्रिया गिल बॉलीवुड में सिर्फ एक सपोर्टिंग हीरोइन ही बन गईं। उन्हें बाद में जो भी फिल्में मिलीं उनमें सिर्फ सपोर्टिंग रोल में ही नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।