{"_id":"58bfd7c14f1c1b5d3ddc4ced","slug":"flashback-sooryavansham-actress-soundarya-and-her-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack : 'तेलुगू सिनेमा की सावित्री' कहा जाता था इस हीरोइन को, बिग बी भी थे फिदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack : 'तेलुगू सिनेमा की सावित्री' कहा जाता था इस हीरोइन को, बिग बी भी थे फिदा
Wed, 08 Mar 2017 11:01 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सौंदर्या साउथ की काफी मशहूर हीरोइन थीं। नेशनल अवॉर्ड सहित उन्होंने कई अवॉर्ड जीते और अमिट पहचान बनाई। उनकी लोकप्रियता का आलम ये था फिल्म में उनकी झलक देखते ही लोग पागल हो जाते थे। अमिताभ बच्चन तक सौंदर्या और उनकी एक्टिंग के कायल थे। लेकिन एक हादसे ने इस हीरोइन की जिंदगी ही लील ली।
2 of 5
- फोटो : self
सौंन्दर्या किस्मत की धनी थीं। करियर की शुरुआती दौर में ही उन्हें साउथ के कई सुपरस्टार्स का साथ मिला और उनकी फिल्में एक के बाद एक हिट होने लगीं। चंद सालों में ही सफलता उनके कदम चूमने लगी थी।
3 of 5
- फोटो : self
लोग सौंदर्या की एक्टिंग के ही दीवाने नहीं थे बल्कि स्क्रीन पर उनका जो अंदाज था लोग उस पर भी फिदा थे। उनके स्टारडम की वजह से लोग उन्हें 'मॉडर्न तेलुगू सिनेमा की सावित्री' तक कहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : self
लेकिन किसे पता था कि इतनी सशक्त, गंभीर और टैलेंट का खजाना मानी जाने वाली हीरोइन इतनी जल्दी दूर चली जाएगी।
2004 में एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई। उस वक्त वो प्रैग्नेंट थीं और जिसे भी ये बात पता चली खूब रोया। किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि साउथ सिनेमा को नए आयाम देने वाली हीरोइन अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : self
आज सौंदर्या होतीं तो यकीनन बाकी हीरोइनों के लिए कड़ी टक्कर साबित होतीं। अपने एक दशक के करियर में सौंदर्या ने एक्टिंग की, प्रोड्यूसर बनीं और ना जाने क्या-क्या। उन्होंने इतने अवॉर्ड और सम्माने जीते कि लोग आज तक उनकी मिसाल देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।