{"_id":"58bf904c4f1c1b5f3ddc4390","slug":"film-sairat-actress-rinku-rajguru-appears-for-10th-class-exam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांव की ये लड़की रातों-रात बनी थी सुपरस्टार, 10वीं की परीक्षा देने पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गांव की ये लड़की रातों-रात बनी थी सुपरस्टार, 10वीं की परीक्षा देने पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा
Wed, 08 Mar 2017 10:17 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रिंकू राजगुरु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मराठी फिल्म 'सैराट' की लीड एक्ट्रेस रिंकू राजगुरु तो आपको याद ही होगी। 15 साल की ये एक्ट्रेस अब 10वीं क्लास के एग्जाम दे रही है। जब रिंकू ने फिल्म 'सैराट' में काम करना शुरू किया था तो उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी और उन्होंने नौवीं की परीक्षा दी थी।
गांव की ये लड़की रातों-रात बनी थी सुपरस्टार, 10वीं की परीक्षा देने पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा
2 of 6
रिंकू राजगुरु
फिल्म रिलीज होने के बाद रिंकू रातों-रात सुपरस्टार बन गई थीं। नागराज मंजुले की इस फिल्म के लिए रिंकू ने तब ऑडिशन दिया था जब वो सातवीं क्लास में पढ़ती थीं। डांसिंग में इंट्रेस्ट होने के चलते रिंकू को फिल्म मिल गई। जबकि रिंकू ने कभी एक्टिंग नहीं सीखी है।
गांव की ये लड़की रातों-रात बनी थी सुपरस्टार, 10वीं की परीक्षा देने पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा
3 of 6
रिंकू राजगुरु
रिंकू सोलापुर के अकजुल के जीजामाता कन्या विद्यालय में पढ़ती हैं। गांव की रहने वाली रिंकू ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो फिल्मों में भी काम करेंगी। रिंकू अब बहुत पॉपुलर हो गई हैं। जब वो परीक्षा देने पहुंची तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। यहां फूल देकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की ये लड़की रातों-रात बनी थी सुपरस्टार, 10वीं की परीक्षा देने पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा
4 of 6
रिंकू राजगुरु
जैसे-तैसे रिंकू स्कूल के अंदर पहुंच पाईं। फिल्म 'सैराट' ने 100 करोड़ से भी ज्यादा कमाई कर मराठी सिनेमा जगत में इतिहास रच दिया था। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। फिल्म हिट होने के बाद इसके दोनों लीड रोल रिंकू और आकाश थोसर इतने फेमस हो गए कि वो घर से बाहर तक नहीं निकल पाते थे।
विज्ञापन
गांव की ये लड़की रातों-रात बनी थी सुपरस्टार, 10वीं की परीक्षा देने पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा
5 of 6
रिंकू राजगुरु
एक इंटरव्यू में रिंकू ने बताया था कि जब फिल्म रिलीज होने के बाद उन्होंने दोबारा स्कूल जाना शुरू किया तो वहां इतनी मीडिया और भीड़ जमा रहती थी कि उन्होंने स्कूल जाना ही बंद कर दिया। इसके बाद रिंकू ने अपनी पढ़ाई घर में ही करनी शुरू की। अब वो 10वीं का एग्जाम दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।