{"_id":"589d5b524f1c1be71737a57d","slug":"flashback-this-actor-did-soft-porn-movies-in-his-initial-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों करिश्मा कपूर के इस 'हीरो' को साउथ में करनी पड़ीं 'सॉफ्ट पोर्न फिल्में'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों करिश्मा कपूर के इस 'हीरो' को साउथ में करनी पड़ीं 'सॉफ्ट पोर्न फिल्में'
Sat, 11 Feb 2017 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस हीरो को आपने गोविंदा की फिल्मों में जरूर देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज ये एक्टर कहां है और क्या कर रहा है?
ये एक्टर हैं हरीश कुमार जो फिल्म 'प्रेम कैदी' में करिश्मा कपूर के लीड हीरो बने थे। हरीश कुमार ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की, जिसके बाद वो कई तमिल और मलयालम फिल्मों में भी नजर आए। लेकिन लोगों को ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों में अपने कदम जमाने के चक्कर में हरीश कुमार को ऐसी फिल्में भी करनी पड़ीं जो सॉफ्ट पोर्न थीं।
FlashBack : करिश्मा कपूर के इस 'हीरो' को फिल्में पाने के लिए करनी पड़ीं सॉफ्ट पोर्न फिल्में
2 of 5
चूंकि उस दौर में इस तरह की ही बी-ग्रेड और सॉफ्ट पोर्न का चलन था, लिहाजा उनकी इन फिल्मों को कई भाषाओं में डब करके लोगों को दिखाया जाता था। सोफ्ट पोर्न फिल्मों के अलावा हरीश कुमार ने फिर लीड हीरो के तौर पर अपनी किस्मत आजमाई और कामयाब रहे।
FlashBack : करिश्मा कपूर के इस 'हीरो' को फिल्में पाने के लिए करनी पड़ीं सॉफ्ट पोर्न फिल्में
3 of 5
लेकिन हरीश कुमार का हिंदी फिल्मों में आना एक करिश्मे जैसा था। तेलुगू में आई उनकी एक फिल्म 'प्रेम कैदी' जबरदस्त हिट हुई थी। इसकी सफलता से फिल्म के निर्देशक इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे हिंदी में बनाने के बारे में सोचा। बस इस फिल्म को इसी नाम से हिंदी में बना दिया गया जिसमें हरीश कुमार के साथ करिश्मा कपूर को साइन किया गया। खुशकिस्मती से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल गई और हरीश कुमार को भी बॉलीवुड में एक पुख्ता जगह मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : करिश्मा कपूर के इस 'हीरो' को फिल्में पाने के लिए करनी पड़ीं सॉफ्ट पोर्न फिल्में
4 of 5
एक तरफ जहां हरीश कुमार बॉलीवुड में एंट्री कर चुके थे वहीं दूसरी ओर मलयालम फिल्मों में उनकी लोकप्रियता में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी। बावजूद इसके हरीश की किस्मत अच्छी रही क्योंकि बॉलीवुड में उनकी पहली हिंदी फिल्म हिट होने के बाद हर प्रोड्यूसर और निर्देशक ने उन्हें हाथों-हाथ लिया और कई फिल्मों में हरीश को काम करने का भी मौका मिला।
विज्ञापन
FlashBack : करिश्मा कपूर के इस 'हीरो' को फिल्में पाने के लिए करनी पड़ीं सॉफ्ट पोर्न फिल्में
5 of 5
- फोटो : self
हरीश कुमार की किस्मत चमक गई क्योंकि उन्हें राजकुमार से लेकर गोविंदा, अनिल कपूर और रजनीकांत जैसे बड़े स्टारों के साथ काम करने का मौका मिला। देखते ही देखते चॉकलेटी चेहरे, मासूम सी मुस्कान और अनोखे स्टाइल के मालिक हरीश कुमार 90 के उस दशक में सभी के दिलोदिमाग पर छा गए।
लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब धीरे-धीरे ये एक्टर हिंदी फिल्मों से गायब हो गया। 2001 में आई फिल्म 'इंतकाम' उनकी आखिरी फिल्म थी। कभी चॉकलेटी हीरो के तौर पर सभी के दिल पर राज करने वाले हरीश कुमार बाद में काफी मोटे हो गये जिसकी वजह से उनका हुलिया भी पूरी तरह बदल गया, पर एक्टिंग करने का जुनून तब भी खत्म नहीं हुआ।
इसी के चलते तकरीबन एक दशक बाद यानि 2011 में हरीश कुमार ने बॉलीवुड में वापसी करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी और इस तरह एक वक्त पर हिंदी फिल्मों का स्टार रहा ये हीरो पूरी तरह से गुमनामी में चला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।