{"_id":"588b2be84f1c1b380fcf5569","slug":"flashback-this-actress-married-actor-who-was-20-years-older-than-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack : 25 साल की उम्र में ही हो गई विधवा, मां-बाप के खिलाफ जाकर 20 साल बड़े हीरो से की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack : 25 साल की उम्र में ही हो गई विधवा, मां-बाप के खिलाफ जाकर 20 साल बड़े हीरो से की शादी
Sat, 28 Jan 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Jan 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
80 के दशक में कई हीरोइनें रहीं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी मनमोहक अदाओं और खूबसूरती के जरिए लाखों लोगों के दिलों पर राज किया और ऐसी ही एक हीरोइन रहीं लीना चंद्रावरकर। फिल्मों में आने से पहले लीना विज्ञापनों में काम करतीं थीं और वहीं उन्हें एक्टर सुनील दत्त ने देखा जिसके बाद उन्होंने फिल्म 'मन का मीत' में अपने अपोजिट साइन किया।
FlashBack : 25 साल की उम्र में ही हो गई विधवा, मां-बाप के खिलाफ जाकर 20 साल बड़े हीरो से की शादी
2 of 6
बस यहीं से लीना के सुनहरे सफर की शुरुआत हो गई। फिल्मों में उन्हें सफलता मिलने लगी और वो नई ऊंचाईयां छूने लगीं। लीना बहुत ही रूढिवादी सोच की थीं, यही वजह रही कि उन्होंने फिल्मों में कभी ना तो बिकनी पहनी और ना ही कभी कोई फोटोशूट करवाया।
FlashBack : 25 साल की उम्र में ही हो गई विधवा, मां-बाप के खिलाफ जाकर 20 साल बड़े हीरो से की शादी
3 of 6
लेकिन उनकी निजी जिंदगी बड़ी दुखभरी रही। छोटी सी ही उम्र में उनकी शादी कर दी गई, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके पति की मौत हो गई। महज 25 साल की उम्र में ही लीना चंद्रावरकर विधवा हो चुकी थी। इसके बाद तो जैसे लीना टूटकर बिखर ही गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : 25 साल की उम्र में ही हो गई विधवा, मां-बाप के खिलाफ जाकर 20 साल बड़े हीरो से की शादी
4 of 6
कुछ वक्त बाद उनकी जिंदगी में गायक और एक्टर किशोर कुमार की एंट्री हुई। लीना किशोर कुमार से बेहद प्यार करने लगीं थीं और उनसे शादी भी करना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि एक तो किशोर कुमार उम्र में लीना से 20 साल बड़े थे और दूसरा, उनकी पहले से ही तीन शादियां हो चुकी थीं।
विज्ञापन
FlashBack : 25 साल की उम्र में ही हो गई विधवा, मां-बाप के खिलाफ जाकर 20 साल बड़े हीरो से की शादी
5 of 6
लेकिन लीना किशोर कुमार से रिश्ता तोड़ने को राजी नहीं थीं और फिर उन्होंने अपने पिता के विरोध जाकर किशोर कुमार से शादी कर ली। ना जाने नियति का क्या मंजूर था। शादी के कुछ सालों बाद किशोर कुमार भी चल बसे और लीना एक बार फिर से विधवा हो गईं। उस वक्त उनकी उम्र 37 साल की थी। लीना और किशोर कुमार का एक बेटा भी है सुमित।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।