फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे इतने लोग कि आप सोच भी नहीं सकते

Fri, 27 Jan 2017 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Jan 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
This movie's trailer launch creates a world record
अपनी पहली ही फिल्म से कमाई के रिकॉर्ड बनाने वाले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने अब अपनी अगली फिल्म से एक और रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को उनकी फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब' का सिरसा में ट्रेलर लॉन्च किया गया और इस इवेंट पर तकरीबन तीन करोड़ लोग पहुंचे जो अपनेआप में एक रिकॉर्ड बन गया।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे 3 करोड़ लोग और बन गया रिकॉर्ड

This movie's trailer launch creates a world record
- फोटो : Twitter/@taran_adarsh
ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटीक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 
 


अभी तक किसी भी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर इतने लोग नहीं पहुंचे। लॉन्च इवेंट को शानदार बनाने के लिए लोगों के लिए खास व्यवस्था की गई थी। सभी लोग राम रहीम को अपने बीच देख बेहद खुश हुए।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे 3 करोड़ लोग और बन गया रिकॉर्ड

This movie's trailer launch creates a world record
- फोटो : Twitter/@taran_adarsh
राम रहीम की ये फिल्म भारत द्वारा हाल ही में पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है जिसमें राम रहीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च पर राम रहीम ने बताया कि फिल्म से जो मुनाफा होगा उससे हड्डियों का एक बैंक बनाया जाएगा। इसका इस्तेमाल हड्डियो की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे 3 करोड़ लोग और बन गया रिकॉर्ड

This movie's trailer launch creates a world record
बता दें कि गुरमीत राम रहीम सिंह की अभी तक तीन फिल्में आ चुकी हैं और तीनों ही कमाई के मामले में अच्छी रही हैं। अपनी डेब्यू फिल्म 'एमएसजी: द मैसेंजर' के तीसरे भाग यानि 'एमएसजी: द वॉरियर लॉयन हार्ट' में उन्होंने तीस रोल निभाए जिसकी वजह से उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया।

अगली स्लाइड में देखें राम रहीम सिंह की फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब' का ट्रेलर।
विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे 3 करोड़ लोग और बन गया रिकॉर्ड

This movie's trailer launch creates a world record
- फोटो : Twitter/@taran_adarsh
इसके अलावा वो इस तरह के कई और रिकॉर्ड बना चुके हैं। राम रहीम सिंह की लोकप्रियता का आलम ये है कि उनकी फिल्मों का प्रमोशन बड़े कलाकारों की फिल्मों जैसा नहीं होता बावजूद उनकी फिल्में अव्वल कमाई करती हैं।

देखें राम रहीम सिंह की फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब' का ट्रेलर - 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed