{"_id":"588b18964f1c1b9e7dcf56f5","slug":"rakesh-roshan-makes-shocking-allegation-on-raees-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रईस' की टीम पर राकेश रोशन का बड़ा इल्जाम, जानिए क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रईस' की टीम पर राकेश रोशन का बड़ा इल्जाम, जानिए क्या?
Fri, 27 Jan 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Jan 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस हफ्ते रिलीज हुईं शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जहां दर्शकों को दोनों ही फिल्में काफी पसंद आ रही हैं वहीं इन दोनों फिल्मों के मेकर्स के बीच अभी भी ठनी हुई है। एक ही दिन रिलीज को लेकर शाहरुख से पहले से ही नाराज चल रहे 'काबिल' के डायरेक्टर और ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने अब शाहरुख और उनकी टीम पर बड़ा इल्जाम लगाया है और कहा कि उनके साथ धोखा किया गया है।
राकेश रोशन का खुलासा, 'रईस' की टीम ने धमकाकर किया स्क्रींस पर कब्जा
2 of 5
राकेश रोशन का कहना है कि 'रईस' की टीम ने उन्हें धोखा दिया और डिस्ट्रीब्यूटर्स को ये कहकर धमकाया कि अगर उन्हें 'बाहुबली 2' के राईट्स चाहिए तो उन्हें 'काबिल' से ज्यादा उनकी फिल्म 'रईस' को स्क्रीन देनी होंगी। जबकि राकेश रोशन ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को एक घंटे की फिल्म दिखाकर कहा था कि दोनों ही फिल्मों को बराबर स्क्रीन दी जाएं जिससे कि ये मैसेज जाए कि दोनों फिल्मों में कोई टकराव नहीं है और बराबर हिस्सों में रिलीज हो रही हैं।
लेकिन उन्हें तब धक्का लगा जब सुबह अखबार खोलने पर उन्होंने उन सभी सिनेमाघरों की लिस्ट देखी जिनमें दोनों फिल्म रिलीज हो रही थीं।
राकेश रोशन का खुलासा, 'रईस' की टीम ने धमकाकर किया स्क्रींस पर कब्जा
3 of 5
- फोटो : self
राकेश रोशन की मानें तो स्क्रीन का बंटवारा ठीक नहीं हुआ जिसकी वजह से उन्हें तकरीबन 150 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ेगा। गुस्से में राकेश रोशन ये तक कह गए कि अगर डिस्ट्रीब्यूटर्स ने आगे भी प्रेशर में आकर इस तरह का काम किया तो वो फिल्में बनाना छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश रोशन का खुलासा, 'रईस' की टीम ने धमकाकर किया स्क्रींस पर कब्जा
4 of 5
हालांकि ऐसा नहीं है कि राकेश रोशन ने 'रईस' की टीम से बात करने की कोशिश नहीं की, लेकिन उस बातचीत का कोई फायदा नहीं हुआ। इस पूरी लड़ाई में राकेश रोशन अलग-थलग पड़े हैं। देखते हैं कि इस पूरे वाकये पर शाहरुख और उनकी 'रईस' की टीम का क्या रिएक्शन होगा।
विज्ञापन
राकेश रोशन का खुलासा, 'रईस' की टीम ने धमकाकर किया स्क्रींस पर कब्जा
5 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो जहां 'रईस' ने दो दिनों में 46.72 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं 'काबिल' ने 29.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।