फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लैशबैक: जब मधुबाला को अंग्रेजी ना आने की वजह से देव आनंद ने मारा था ताना, गुस्साई अभिनेत्री ने उठाया था बड़ा कदम

Mon, 25 Apr 2022 01:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 25 Apr 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
Flashback When Madhubala was taunted by Dev Anand for not knowing English the angry actress took a big step
देव आनंद, मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

देव आनंद और मधुबाला भारतीय सिनेमा के दो ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अपने समय में बॉलीवुड पर राज किया है। दोनों ने 'काला पानी', 'आराम', 'मधुबाला' जैसे कई शानदार फिल्मों में एक साथ काम किया। उनकी फिल्मों को फैंस आज भी बड़े चाव के साथ देखते हैं। खास बात ये है कि देव आनंद और मधुबाला की जिंदगी से जुड़े कई किस्से बॉलीवुड गलियारों में मशहूर हैं, जिनके बारे में जानना और पढ़ना भी दर्शक पसंद करते हैं। कम ही लोग जानते हैं मधुबाला को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान नहीं था। वह सिर्फ उर्दू भाषा ही जानती थीं। एक बार देव आनंद ने मधुबाला को अंग्रेजी को लेकर ऐसी बात कह दी थी कि जिसके बाद अभिनेत्री ने भी अंग्रेजी सीखने की ठान ली। आइए आपको दोनों के इस किस्से के बारे में बताते हैं।

Flashback When Madhubala was taunted by Dev Anand for not knowing English the angry actress took a big step
देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल ये किस्सा साल 1950 का है जब देव आनंद और मधुबाला फिल्म ‘आराम’ की शूटिंग कर रहे थे। एक बार फिल्म के सेट पर देव आनंद का कोई दोस्त अभिनेता से मिलने आया। देव साहब की आदत अंग्रेजी में बात करने की थी, जिस वजह से उन्होंने अपने दोस्त के साथ भी अंग्रेजी में ही बात की। बातचीत के दौरान मधुबाला का भी जिक्र आ गया। मधुबाला ने अपना नाम सुन लिया लेकिन वह ये समझ नहीं पाईं कि उनके बारे में क्या बात हो रही है। इसी वजह से मधुबाला इंतजार करने लगीं कि कब बात खत्म हो और वह देव से बात करें।

Flashback When Madhubala was taunted by Dev Anand for not knowing English the angry actress took a big step
madhubala - फोटो : सोशल मीडिया

देव आनंद और उनके दोस्त की बात कुछ समय बाद ही खत्म हो हुई। इसके बाद मधुबाला देव साहब के पास पहुंचीं और उन्होंने अभिनेता से पूछा कि आप अपने दोस्त से मेरे बारे में क्या बात कर रहे थे? आप दोनों बार-बार मेरा नाम क्यों ले रहे थे? सवाल सुनकर देव साहब पहले तो मुस्कराए फिर उन्होंने जवाब दिया कि कुछ भी नहीं, वह यूं ही आपके बारे में पूछ रहा था। मैंने उससे आपके काम की खूब तारीफ की और बताया कि आप एक मेहनती कलाकार हैं। लेकिन मधुबाला को देव साहब के इस जवाब से तसल्ली नहीं हुई और अभिनेत्री ने फिर एक सवाल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flashback When Madhubala was taunted by Dev Anand for not knowing English the angry actress took a big step
देव आनंद, मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने देव आनंद से सवाल करते हुए कहा कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। आप असली बात छिपा रहे हैं। ऐसे में अभिनेता ने मधुबाला से पीछा छुड़ाने के लिए एक सख्त जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपको भरोसा नहीं है तो मैं क्या कर सकता हूं। शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं था। अगर आपको लगता है कि हम आपकी बुराई कर रहे थे तो आप अंग्रेजी क्यों नहीं सीख लेतीं। देव आनंद की यही बात मधुबाला के दिल को चुभ गई। इसके बाद ही उन्होंने अंग्रेजी सीखने का फैसला किया। इतना ही नहीं, मधुबाला ने ये भी तय किया कि वह अब देव आनंद से अंग्रेजी सीखने के बाद ही बात करेंगी।

विज्ञापन
Flashback When Madhubala was taunted by Dev Anand for not knowing English the angry actress took a big step
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद मधुबाला हर दिन सेट पर अंग्रेजी की किताब पड़ती थीं। जहां देव आनंद दूर से देखकर हंसते थे तो वहीं सेट पर मौजूद लोग भी मधुबाला को ऐसे पढ़ता देखकर मजाक बनाने थे। इसी बीच एक दिन मशहूर कहानी लेखक बाबू राव पटेल की पत्नी सुशीला रानी सेट पर पहुंचीं। वह मधुबाला की अंग्रेजी सीखने की लगन देखकर काफी खुश हुईं और फिर उन्होंने ही मधुबाला को अंग्रेजी की ट्यूशन देने का फैसला किया। मधुबाला कुछ ही महीनों में अंग्रेजी बोलना सीख गई थीं। इसके बाद ही उन्होंने देव साहब से बात की। हालांकि, उस दिन भी देव साहब के चेहरे पर मुस्कुराहट थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed