फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशों से बॉलीवुड में आकर इन अभिनेत्रियों ने जमाया सिक्का, शोहरत ही नहीं कमाई के मामले में भी आगे

Wed, 07 Oct 2020 08:30 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 07 Oct 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
foreign actresses who popular and established in Bollywood
कटरीना कैफ, सनी लियोनी - फोटो : instagram/katrinakaif, instagram/sunnyleone

आज के वक्त में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज में से एक है। यही वजह है कि दुनिया भर से लोग यहां अभिनय के लिए आते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां काम कर रही हैं जो मूलत: विदेश की रहने वाली हैं लेकिन धीरे धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बना ली है। इसी कड़ी में उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने शोहरत, पैसा खूब कमाया और जिनकी गिनती टॉप अभिनेत्रियों में है।

foreign actresses who popular and established in Bollywood
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना कैफ का असल नाम कटरीना टरकोटे है। वह 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में पैदा हुई थीं। उनकी नागरिकता ब्रिटेन की है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म बूम (2003) से फिल्मी सफर शुरू किया था। कटरीना की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है।

foreign actresses who popular and established in Bollywood
नरगिस फाखरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नरगिस फाखरी 20 अक्टूबर 1979 को अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में पैदा हुईं। 2011 में आई फिल्म रॉकस्टार से उन्होंने फिल्मों का सफर शुरू किया। फिल्म हिट साबित हुई थी लेकिन फिल्म से नरगिस को कोई बड़ी पहचान नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
foreign actresses who popular and established in Bollywood
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

जैकलीन फर्नांडिस एक श्रीलंकाई मॉडल और अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन के मनामा में हुआ। जैकलीन 2006 में मिस श्रीलंका यूनीवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से की थी। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
foreign actresses who popular and established in Bollywood
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

कनाडा के सर्निया में पैदा हुईं सनी लियोनी बॉलीवुड में आज अलग पहचान रखती हैं। उनका जन्म 13 मई 1981 को हुआ था। वह एक इंडियन-अमेरिकन अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। फिल्मों में आने से पहले सनी एडल्ट फिल्मों की स्टार भी रह चुकी हैं। बॉलीवुड में उनकी एंट्री 2012 में आई फिल्म जिस्म 2 से हुई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed