फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शबाना आजमी ने साधा कंगना रणौत पर निशाना, बहन ने पूछे तीखे सवाल

Wed, 07 Oct 2020 08:16 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 07 Oct 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Sister Rangoli Chandel Ask Questions To Shabana Azmi
शबाना आजमी, कंगना रणौत - फोटो : instagram/azmishabana18, kanganaranaut

बॉलीवुड इस समय दो खेमों में बंटा हुआ है, ओक खेमा बॉलीवुड के साथ खड़ा है दूसरा खेमा बॉलीवुड के ही खिलाप खड़ा है। ऐसे में एक दूसरे के ऊपर तल्ख टिप्पणियों का दौर भी जारी है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं ये तो सभी को मालूम है। अब इसी वजह से बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने उनके ऊपर निशाना साधा। लेकिन ये कंगना की बहन रंगोली से बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने शबाना आजमी से कुछ सवाल किए हैं।

Kangana Ranaut Sister Rangoli Chandel Ask Questions To Shabana Azmi
शबाना आजमी - फोटो : फाइल फोटो

हाल ही में वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू में कंगना रणौत के ऊपर निशाना साधा है। उन्होंने कंगना की तरफ से हो रही लगातार बयानबाजी पर तीखा हमला बोला है। शबाना के मुताबिक कंगना इस बात से भयभीत हैं कि कहीं वह सुर्खियों से बाहर न हो जाएं। शबाना ने कंगना को एक अच्छी अभिनेत्री बताते हुए सलाह दी है कि उन्हें अपने मुख्य कार्य अभिनय पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

Kangana Ranaut Sister Rangoli Chandel Ask Questions To Shabana Azmi
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

अब शबाना की इसी बात से कंगना की बहन रंगोली चंदेल नाराज हो गई हैं। उन्होंने शबाना आजमी के ऊपर हमला बोला है। रंगोली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की है। जिसके जरिए उन्होंने शबाना से कुछ सवाल किए हैं। रंगोली ने लिखा, 'और ये रहा एक और सुसाइड गैंग। डियर शबाना जी, मैं आपसे आप के पति से कुछ सवाल पूछना चाहती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Sister Rangoli Chandel Ask Questions To Shabana Azmi
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

आगे रंगोली लिखती हैं, 'आप दोनों अपनी एक्टिंग और शायरी तक ही क्यों नहीं रहते? आप दोनों क्यों सक्रिय तौर पर भारत विरोधी राजनीति में हिस्सा लेते हैं? खबरों में बने रहने के लिए? या आप इन मुद्दों के लिए फील करते हैं। अगर आपके भारत विरोधी एजेंडा सही हैं तो उसके (कंगना के) भारत के समर्थन वाले एजेंडा क्यों सही नहीं हो सकते? उसके और आपके लिए अलग नियम क्यों शबाना जी?'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Sister Rangoli Chandel Ask Questions To Shabana Azmi
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हालत में मौत को कंगना ने ही सबसे पहले हत्या करार दिया था। फिर इसके लिए उन्होंने वंशवाद को जिम्मेदार बताया। बिहार सरकार के पाले में खड़ी दिखीं कंगना ने पूरे मामले की सीबीआई जांच के दौरान ड्रग्स का एंगल सामने आने पर भी खूब ट्वीट्स किए। वह लगातार कहती रही हैं कि मुंबई में फिल्म माफिया का राज चलता है। मुंबई शहर की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से किए जाने को लेकर उनका शिवसेना के साथ झगड़ा अब भी जारी है।

पढ़ें: नेशनल लेवल 'गोल्फ' प्लेयर भी रह चुकी हैं रकुल प्रीत सिंह, तमिल- तेलुगू फिल्मों के बाद बॉलीवुड में किया धमाका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed