फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवंगत पति का स्टैच्यू रख हुई मेघना राज की गोद भराई, कुछ महीनों पहले ही पति चिरंजीवी सर्जा का हुआ था निधन

Wed, 07 Oct 2020 04:51 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 07 Oct 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
Late Actor Chiranjeevi Sarja Wife Meghana Raj Baby Shower With Husbands Statue Photo Goes Viral
मेघना राज की गोद भराई की तस्वीर - फोटो : Instagram: @megsarj

कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का निधन इसी साल 7 जून को हुआ था। जब चिरंजीवी सर्जा का निधन हुआ तब उनकी पत्नी मेघना राज तीन महीने गर्भवती थीं। मेगना के लिए ये सदमा बर्दाश्त करना बेहद मुश्किल था, लेकिन होने वाले बच्चे की खातिर उन्हें हिम्मत से काम लेना था। अब चिरंजीवी सर्जा के निधन के चार महीने बार मेघना की गोद भराई की रस्म की गई। इस दौरान मेघना के पति चिरंजीवी दुनिया में ना होकर भी अपनी पत्नी के साथ थे।

Late Actor Chiranjeevi Sarja Wife Meghana Raj Baby Shower With Husbands Statue Photo Goes Viral
चिरंजीवी सरजा, मेघना राज - फोटो : Instagram: @megsarj

चिरंजीवी सर्जा के निधन के बाद उनके फैंस में भी शोक की लहर दौड़ गई थी। सभी उनकी पत्नी मेघना को सांत्वना दे रहे थे। लेकिन मेघना ने भी इस बुरे दौर में हिम्मत दिखाई और चिरंजीवी की आखिरी निशानी को दुनिया में लाने की जुगत में लगी हुई हैं। हाल ही में गोद भराई के मौके पर मेघना ने जिस तरह से पति की कमी को पूरा किया है उसे देख सभी की आंखें नम हो गईं।

Late Actor Chiranjeevi Sarja Wife Meghana Raj Baby Shower With Husbands Statue Photo Goes Viral
मेघना राज की गोद भराई की तस्वीर - फोटो : Instagram: @megsarj

मेघना राज की गोदभराई की रस्म में उन्होंने अपने पति को भी शामिल किया। उन्होंने इस रस्म की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की हैं। इन तस्वीरों में दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का स्टैच्यू भी दिखाई दे रहा है। तस्वीर साझा करते हुए मेघना ने लिखा, 'मेरे दो सबसे स्पेशल लोग, चिरू तुम इसी तरह चाहते थे और ऐसा ही होगा.... हमेशा।'

View this post on Instagram

My two most special beings ❤️ this is the way u want chiru and this way it shall be ... forever and always! I LOVE YOU BABY MA ❤️

A post shared by Meghana Raj Sarja (@megsraj) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Late Actor Chiranjeevi Sarja Wife Meghana Raj Baby Shower With Husbands Statue Photo Goes Viral
मेघना राज की गोद भराई की तस्वीर - फोटो : Instagram: @megsarj

गोद भराई की रस्म में मेघना हरे रंग की गुलाबी बॉडर वाली साड़ी पहने हुए हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देख चिरंजीवी सर्जा के तमाम फैंस भी बेहद इमोशनल हो रहे हैं। इस फंक्शन की कई तस्वीरें मेघना ने साझा की हैं जिसमें पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। बता दें कि चिरंजीवी सर्जा का निधन 7 जून को कार्डियक अरेस्ट की वजह हुई थी। उन्होंने बैंगलुरू के एक निजी अस्पताल में 39 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Late Actor Chiranjeevi Sarja Wife Meghana Raj Baby Shower With Husbands Statue Photo Goes Viral
मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि चिरंजीवी सर्जा और मेघना राज ने करीब दो साल पहले शादी की थी। दोनों एक दूसरे को करीब 10 साल से जानते थे। चिरंजीवी ने साल 2017 में मेघना राज के साथ सगाई कर ली थी और 30 अप्रैल 2018 को दोनों ने क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की। जिसके बाद 2 मई 2018 को एक पारंपरिक हिंदू शादी समारोह भी आयोजित किया गया था।

पढ़ें: वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed