कोरोना वायरस का कहर देश और दुनिया के साथ ही बॉलीवुड से भी अभी तक अछूता नहीं रहा है। बॉलीवुड से कई अभिनेता और अभिनेत्रियां इसकी चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद अब एक और अभिनेता इस संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। ये अभिनेता हैं 'सनम तेरी कसम' फेम हर्षवर्धन राणे।
कोरोना की चपेट में आए अभिनेता हर्षवर्धन राणे, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। सोमवार रात उन्होंने ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी। 36 वर्षीय अभिनेता इस समय डॉक्टरों की सलाह पर अपने घर में ही क्वारंटीन हैं।
हर्षवर्धन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिे इस बात की जाकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे बुखार और पेटदर्द हुआ तो मैं अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श के लिए गया। वहां उन्होंने कहा कि यह सामान्य वायरल के लक्षण हो सकते हैं, क्योंकि मेरे फेफड़े बिल्कुल ठीक हैं व कोई और लक्षण नहीं दिख रहे थे। उन्होंने तसल्ली के लिए कोविड जांच की। मेरे आरोग्य सेतु एप के मुताबिक अब मैं कोविड-19 से संक्रमित हूं।'
Tested Corona Positive pic.twitter.com/nlXa7IAc3w
आगे उन्होंने लिखा, 'तो फिर अब मैं 10 दिन आइसोलेशन में रहूंगा। आपके लिए एक अच्छी खबर थी साथियों लेकिन लगता है कि अब 10 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। चलिए, अच्छी खबर और स्वास्थ्य के साथ मिलता हूं।' इसके साथ उन्होंने ये भी लिखा कि उन्हें शुभकामनाएं दी जाएं ना कि किसी प्रकार के नुस्खे।
गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इससे पहले तमन्ना के माता- पिता कोरोना की चपेट में आ गए थे। वहीं अब तमन्ना भी इस संक्रमण से जूझ रही हैं। फिलहाल तमन्ना अपने घर में ही क्वारंटीन हैं। बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या, आराध्या, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसे सिलेब्रिटीज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
पढ़ें: सुशांत केस: समझिए कि रणवीर शौरी को गुस्सा क्यों आता है? अब भी लगे हैं ‘माफिया गैंग’ के पीछे