फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट का निधन और मधुराज मधु के उपन्यास पर बनेगी फिल्म, पांच खबरें

Mon, 01 Feb 2021 10:53 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 01 Feb 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Former Bigg Boss contestant dies and Madhuraj Madhu novel will be made on film top five news
सोमदास चैतनूर - फोटो : फाइल

मशहूर मलायम गायक सोमदास चैतनूर का रविवार को कोल्लम जिले के पारपल्ली सरकारी मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।वह 42 साल के थे।  श्री चैतनूर के परिवार में पत्नी और दो बेटी है। लोकप्रिय गायक चैतनूर का कोरोना टेस्ट किया गया था और उनका अंतिम टेस्ट नेगेटिव आया था। लेकिन बाद में उन्हें गुर्दों में संक्रमण हो गया था।  सोमदास गायक बनने से पहले एक ऑटोरिक्शा चालक थे। उन्हें शंकर महादेवन के गीतों के गायन के लिए भी जाना जाता है।



पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और गायक सोमदास का निधन, 42 साल की उम्र में ली आखिरी सांस



 
Former Bigg Boss contestant dies and Madhuraj Madhu novel will be made on film top five news
jackie shroff

80 के दशक में अभिनेता जैकी श्रॉफ का सितारा खूब चमकता था। फिल्मों में वो कभी संस्कारी बेटे का रोल निभाते थे, तो कभी गुंडे मवाली का लेकिन दर्शकों के दिलों में वो हमेशा ही राज करते थे। 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर जैकी अपने सीन्स को बेहतर करने के लिए दिन-रात मेहनत करते थे।

Jackie Shroff Birthday: एक सीन के लिए जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को जड़े थे 17 थप्पड़, बाद में मिला था बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
 

Former Bigg Boss contestant dies and Madhuraj Madhu novel will be made on film top five news
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्मों में गायिकी से लेकर अभिनय और राजनीति तक पहुंचकर अपने पैर जमाने में मनोज तिवारी ने कई उतार चढ़ाव देखे। आज मनोज तिवारी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आपको हम बताते हैं उनके संघर्ष के दिनों की कुछ ऐसी कहानियां जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

उन्होंने साल 2004 में 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। मनोज की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई। 30 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

संघर्ष के दिनों में रेलवे स्टेशन पर सोते थे मनोज तिवारी, पहली पत्नी को तलाक देकर लॉकडाउन में की दूसरी शादी




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Bigg Boss contestant dies and Madhuraj Madhu novel will be made on film top five news
शंकर शनमुगम - फोटो : फाइल

साउथ फिल्मों के जाने माने निर्देशक शंकर शनमुगम के खिलाफ साहित्यिक चोरी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अदालत द्वारा बार बार तारीख देने के बावजूद शंकर हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद यह वारंट जारी किया गया।  मामला 2010 में आई सुपरहिट फिल्म 'एन्थीरन' से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर लेखक अरूर तमिलनंदन ने फिल्म के निर्देशक शंकर पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया था। उनका कहना था इसकी कहानी उनके द्वारा लिखी गए एक अन्य कहानी की कॉपी है।

निर्देशक शंकर शनमुगम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, फिल्म में साहित्यिक चोरी का मामला
 


 
विज्ञापन
Former Bigg Boss contestant dies and Madhuraj Madhu novel will be made on film top five news
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रकाश झा मानते हैं कि आम आदमी से सिनेमा दूर हो रहा है या कि आम आदमी सिनेमा में अब अपना प्रतिबिम्ब देखना नहीं चाहता, सच दोनों हैं। फिल्म ‘गंगा तट’ ऐसा ही एक आईना है जिससे जो सबसे बड़ा नाम जुड़ा है वह हैं धारावाहिक ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल। फिल्म ‘गंगा तट’ दरअसल पत्रकार मधुराज मधु की इसी नाम से लिखे उपन्यास पर बनने जा रही फिल्म है। फिल्म की कथा और संवाद लिखने का काम उन्होंने ही किया है, हालांकि पटकथा लिखने में उन्होंने अमर सिंह पटेल और प्रोफेसर शशि पटेल की भी मदद ली है। वह कहते हैं, “इस फ़िल्म के माध्यम से समाज में यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि सेवा, समर्पण, सहयोग की भावना के बगैर समाज का विकास संभव नहीं है।”


फिल्म ‘भोर’ के बाद सिनेमा में फिर दिखेंगी मुसहर जाति की दिक्कतें, मधुराज मधु के उपन्यास पर बनेगी फिल्म
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed