फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jackie Shroff Birthday: एक सीन के लिए जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को जड़े थे 17 थप्पड़, बाद में मिला था बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

Mon, 01 Feb 2021 10:43 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Feb 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Jackie Shroff when jackie shroff slapped Anil Kapoor 17 Times
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
80 के दशक में अभिनेता जैकी श्रॉफ का सितारा खूब चमकता था। फिल्मों में वो कभी संस्कारी बेटे का रोल निभाते थे, तो कभी गुंडे मवाली का लेकिन दर्शकों के दिलों में वो हमेशा ही राज करते थे। 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर जैकी अपने सीन्स को बेहतर करने के लिए दिन-रात मेहनत करते थे। इसके साथ ही अभिनेता की खास बात ये थी कि वो अपने को-स्टार्स को भी बेस्ट सीन देने के लिए मोटिवेट किया करते थे। उस वक्त जैकी श्रॉफ और अभिनेता अनिल कपूर की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट थी। दोनों अभिनेताओं ने पर्दे पर कई बार भाइयों का रोल अदा किया है। अनिल और जैकी दोनों ही अपने सीन को परफेक्ट करने के लिए कड़ी मेहनत करते थे, लेकिन एक फिल्म की शूट के दौरान जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को 17 थप्पड़ जड़े थे। इसके पीछे की वजह क्या है ये हम आपको बताने जा रहे हैं।
Happy Birthday Jackie Shroff when jackie shroff slapped Anil Kapoor 17 Times
Jackie Shroff And Anil Kapoor - फोटो : Instagram
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने ऐसे तो कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें से ‘राम लखन’,’परिंदा’, ‘कर्मा’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘1942: अ लव स्टोरी’ और ‘कभी ना कभी’ हिट फिल्में साबित हुई थी। इसी में से एक फिल्म 'परिंदा' की शूटिंग के दौरान ही थप्पड़ जड़ने का वाकया हुआ था। 
 
Happy Birthday Jackie Shroff when jackie shroff slapped Anil Kapoor 17 Times
Jackie Shroff And Anil Kapoor - फोटो : Instagram
दरअसल, फिल्म 'परिंदा' की शूटिंग के दौरान अनिल और जैकी के बीच थप्पड़ मारने के सीन की शूटिंग चल रही थी और फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा थप्पड़ वाले सीन से संतुष्ट थे। लेकिन अनिल परफेक्ट शॉट चाहते थे इसलिए वो बार-बार रीटेक करवाते रहे। इसी वजह से जैकी ने अनिल को करीब 17 बार थप्पड़ मारे थे। हालांकि, वो थप्पड़ इतने तेज नहीं थे कि अनिल गिर जाते। इस बात का खुलासा खुद जैकी श्रॉफ ने एक टीवी शो के दौरान किया था। फिल्म 'परिंदा' में अभिनय के लिए जैकी श्रॉफ को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Jackie Shroff when jackie shroff slapped Anil Kapoor 17 Times
Jackie Shroff - फोटो : Instagram
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। जैकी श्रॉफ भले ही अब फिल्मों से दूर हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आखिरी बार जैकी साल 2017 में आई फिल्म ‘सरकार-2’ में नजर आए थे। तो वहीं अनिल कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों को साइन किया हुआ है और उनकी आखिरी फिल्म साल 2020 में 'एके वर्सेज एक' रिलीज हुई थी।
 
विज्ञापन
Happy Birthday Jackie Shroff when jackie shroff slapped Anil Kapoor 17 Times
tiger shroff, jackie shroff
जैकी श्रॉफ के बच्चे अब सिनेमा जगत में शानदार काम कर रहे हैं। जैकी श्रॉफ के बेटे और एक्टर टाइगर श्रॉफ के स्टंट और स्टाइल के फैंस दीवाने हैं। तो वहीं उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को पसंद आती है। अभिनेता की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने भले ही फिल्मों में कदम ना रखा हो लेकिन वो अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed