सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) का खुमार इन दिनों पूरे देश पर छाया हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) से लेकर आम आदमी तक इस फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है। अब इस लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने अपने अंदाज में इस फिल्म की तारीफ की है।
'उरी' देखते ही गौतम ने मारा 'गंभीर' डायलॉग- फर्ज और फर्जी में बस एक मात्रा का फर्क होता और मैं वो..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखे ट्वीट...
फ़र्ज़ और फ़र्ज़ी में बस एक मात्रा का फ़र्क़ होता है.. और मैं वो मात्रा नहीं बनना चाहता 🇮🇳Salute Indian Army #URI.
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) January 20, 2019
इसके अलावा गौतम गंभीर ने फिल्म के लीड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की तारीफ की। गौतम ने लिखा, 'आपने बहुत शानदार काम किया है।'
U r absolutely brilliant fantastic work.
देखें ट्वीट...
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा के नए भवन का उद्घाटन के दौरान पीएम ने फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को संबोधित किया था। अपने भाषण के समय पीएम मोदी ने फिल्म 'उरी' के लोकप्रिय डायलॉग का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने लोगों से पूछा- 'हाउ इज द जोश'। उन्हें इसका गर्मजोशी से जवाब भी मिला। सामने से आवाज आई, हाई सर।

कमेंट
कमेंट X