फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा बत्रा: 44 साल की उम्र में भी इतनी हसीन दिखती हैं पूर्व मिस इंडिया, यंग अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर

Thu, 06 May 2021 05:29 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 06 May 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Former Miss India International actress pooja batra glamorous look photos on instagram viral on social media
पूजा बत्रा - फोटो : Insatagram- @poojabatra

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री पूजा बत्रा भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हों, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी। पूजा बत्रा ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। हालिया दिनों की बात करें तो अभिनेत्री दिन ब दिन और भी खूबसूरत होती जा रही हैं, मानों बढ़ती उम्र के साथ और भी निखार आ गया हो। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

Former Miss India International actress pooja batra glamorous look photos on instagram viral on social media
पूजा बत्रा - फोटो : Insatagram- @poojabatra

पूजा बत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वह अपने ताजा अपडेट्स साझा करती रहती हैं। उनके इंस्टा अकाउंट को देखने से पता चलता है कि वो अपने जीवन में व्यायाम और योग को प्राथमिकता देती हैं। इसीलिए अभिनेत्री 44 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। वो ज्यादातर अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टा पर साझा करती रहती हैं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Pooja Batra Shah (@poojabatra)

Former Miss India International actress pooja batra glamorous look photos on instagram viral on social media
पूजा बत्रा - फोटो : Insatagram- @poojabatra

पूजा बत्रा साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का भी ताज अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने लंबे समय तक विज्ञापनों के लिए भी काम किया था। पूजा पहली बार अभिनेता अनिल कपूर और तब्बू की फिल्म 'विरासत' में नजर आई थीं, जो साल 1997 में रिलीज हुई थी।
 
View this post on Instagram

A post shared by Pooja Batra Shah (@poojabatra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Miss India International actress pooja batra glamorous look photos on instagram viral on social media
पूजा बत्रा - फोटो : Insatagram- @poojabatra

इसके बाद अभिनेत्री ने 'भाई', 'हसीना मान जाएगी', 'दिल ने फिर याद किया' और 'कहीं प्यार न हो जाए' सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। वह साउथ की भी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Pooja Batra Shah (@poojabatra)

विज्ञापन
Former Miss India International actress pooja batra glamorous look photos on instagram viral on social media
पूजा बत्रा - फोटो : Insatagram- @poojabatra

पूजा अपनी प्रोफेशनल के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह दो शादियां कर चुकी हैं। उन्होंने पहली शादी साल 2002 में सर्जन सोनू अहलूवालिया से की थी और अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। आठ साल बाद सोनू और पूजा का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में अभिनेता नवाब शाह से शादी कर ली। नवाब शाह भाग मिल्खा भाग, डॉन 2, दिलवाले, टाइगर जिंदा है सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed