फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल: जैकलीन फर्नांडिस ने बढ़ाया मदद का हाथ, एक लाख लोगों तक खाना पहुंचाने का उठाया जिम्मा

Thu, 06 May 2021 05:11 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 06 May 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Serves Meal to the needy, Says 'We Lived once Please make it worth'
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना की दूसरी लहर से पूरा देश जूझ रहा है। रोजाना लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं वहीं कितने लोग तो जान भी गंवा चुके हैं। दिन-प्रतिदिन यह आंकड़ा बढ़ता ही नजर आ रहा है। मनोरंजन जगत भी इसकी मार झेल रहा है। ऐसी स्थिति में कई सितारों ने लोगों की मदद का जिम्मा उठाया है। इसी बीच अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) भी लोगों की मदद के लिए सामने आई हैं। उन्होंने एक फाउंडेशन के साथ मिलकर लगभग एक लाख जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं।

Jacqueline Fernandez Serves Meal to the needy, Says 'We Lived once Please make it worth'
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि बीते दिनों अभिनेत्री ने YOLO यानी ‘यू ओनली लिव वंस’ (वाईओएलओ) फाउंडेशन की स्थापना की थी। उनके फाउंडेशन के साथ मिलकर कई एनजीओ भी काम कर रहे हैं। हाल ही में जैकलीन ने रोटी बैंक फाउंडेशन की रसोई का दौरा किया ताकि वो इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद कर सकें। रोटी बैंक टीम और YOLO टीम के साथ मिलकर जैकलीन ने खाना पकाने की प्रक्रिया पर काम किया और जरूरतमंदों को खाना भी खिलाया और पहुंचाया भी।

Jacqueline Fernandez Serves Meal to the needy, Says 'We Lived once Please make it worth'
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

जैकलीन ने इससे संबंधित अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी साझा किया है। जिसमें वह लोगों को खाना सर्व कर रही हैं और खाना बनाने वाली टीम में भी अपना योगदान दे रही हैं। जैकलीन के इस सराहनीय कदम के बाद से लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही जैकलीन ने एक पावरफुल कैप्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने मदर टेरेसा का एक क्योट का भी इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Serves Meal to the needy, Says 'We Lived once Please make it worth'
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

जैकलीन ने लिखा, ‘मदर टेरेसा ने एक बार कहा था भूखे का पेट भर जाए तभी शांति मिलती है। मैं वास्तव में मुंबई रोटी फाउंडेशन का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिसे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त श्री डी शिवानंदन चला रहे हैं। महामारी के दौरान रोटी बैंक ने अब तक लाखों भूखे लोगों के लिए भोजन तैयार किया और उसे वितरित किया है। मुझे इस दौरान उनकी मदद करने मे गर्व महसूस हो रहा है। जैकलीन आगे लिखती हैं, हम बस एक बार ही जिंदगी जीते हैं, इसे दूसरों की मदद कर सुंदर और लायक बनाना चाहिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Serves Meal to the needy, Says 'We Lived once Please make it worth'
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

गौरतलब है कि इससे पहले भी जैकलीन ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए सैनिटाइजर, मास्क का भी इंतजाम कराया था। इसके अलावा भी जैकलीन जरूरतमंदों की सहायता करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बच्चन पांडे, भूत पुलिस, अटैक, सर्कस और रामसेतु जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। हाल ही में जैकलीन सलमान खान की फिल्म राधे यॉर मोस्ट वांटेड भाई के एक गाने में भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed