कोरोना महामारी के दौर में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई लोग नाराजगी जता रहे हैं। इनमें अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का भी नाम जुड़ गया है। स्वरा ने ताजा हालात और कोरोना की स्थिति को लेकर सरकार व सिस्टम की आलोचना की है।
स्वरा भास्कर: स्वास्थ्य व्यवस्था पर भड़कीं अभिनेत्री हो गईं ट्रोल, कहा था- देश को नए प्रधानमंत्री की जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, एक पत्रकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक नई टीम की जरूरत है। जब तक पीएमो भारत को चालू नहीं रखना चाहता।' उनके इस ट्वीट पर अभिनेत्री ने रिप्लाई दिया है।
इसपर अभिनेत्री स्वरा ने लिखा कि 'भारत को अब नए प्रधानमंत्री की जरूरत है। जब तक भारतीय अपने लोगों को सांस के लिए हांफते हुए नहीं देखना चाहते हैं।' स्वरा का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स उनके समर्थन में भी हैं।
India needs a new PM.
Unless Indians want to see their loved ones perish gasping for breath! https://t.co/FBsmJIhDwA
अब इस पोस्ट पर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'चलो इस बात को मान लेते हैं। क्या आपको लगता है कि वास्तव में कोई भी सत्ताधारी पार्टी इसे बेहतर तरीके से संभाल सकती है? मैं मौजूदा स्थिति को नजरअंदाज करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, लेकिन भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था दशकों से ऐसी ही रही है। देश हमेशा खराब स्थिति में था। बदलाव करने में समय लगता है।'
एक यूजर ने लिखा कि 'माफी, लेकिन 2024 से पहले ऐसा नहीं हो सकता। फिलहाल ऐसे ही रहो।।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि हमें किसी नए प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं है। दूसरी तरफ कुछ लोग अभिनेत्री को पश्चिम बंगाल हिंसा पर कुछ न बोलने के लिए ट्रोल करते नजर आए। यूजर्स ने कहा कि पीएम के अलावा बंगाल की सीएम के लिए भी कुछ बोलो।