{"_id":"6093cfbd8ebc3edc9e7d67ea","slug":"actor-dalip-tahil-s-son-dhruv-arrested-in-drugs-case-ramyug-actor-diganth-manchale-also-connected","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘रामयुग’ के इस अभिनेता का भी ड्रग्स मामले से रहा कनेक्शन, दलीप ताहिल ने कुछ भी कहने से किया इंकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘रामयुग’ के इस अभिनेता का भी ड्रग्स मामले से रहा कनेक्शन, दलीप ताहिल ने कुछ भी कहने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 May 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिगांत मनचले और उनकी पत्नी एंद्रिता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एमएक्स प्लेयर की नई वेब सीरीज ‘रामयुग’ की रिलीज से ठीक एक दिन पहले इस सीरीज में विश्वामित्र बने अभिनेता दलीप ताहिल के बेटे की मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर हुई गिरफ्तारी से मुंबई में हलचल है। इस हलचल के तार अब दक्षिण भारत से जोड़े जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ये जांच अब कन्नड़ सिनेमा तक भी पहुंच सकती है। वेब सीरीज ‘रामयुग’ में राम का किरदार निभा रहे दिगांत मनचले से इस मामले में वहां की एजेंसियां पहले भी पूछताछ कर चुकी हैं।
2 of 5
रामयुग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म इंडस्ट्री में काफी प्रतिष्ठित रहे अभिनेता दलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त को लेकर गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में उनसे पहले भी पूछताछ हो चुकी है। उनके मोबाइल की जांच के बाद मिली चैट के आधार पर ये गिरफ्तारी हुई। इस बारे में अभिनेता दलीप ताहिल ने गुरुवार को कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
3 of 5
दिगांत मनचले और उनकी पत्नी एंद्रिता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
समाचार एजेंसी एएनआई ने ध्रुव की गिरफ्तारी को लेकर एक ट्वीट भी बुधवार को किया जिसके मुताबिक, एंटी नारकोटिक सेल की बांद्रा यूनिट ने अभिनेता दलीप ताहिल के बेटे धुव ताहिल को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी ड्रग्स केस में की गई है। मामले में आगे की जांच अभी जारी है। ये जानकारी मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दी है।' ध्रुव की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी का इरादा अब कर्नाटक में लंबे समय से चल रहे ड्रग रैकेट तक पहुंचने का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिगांत मनचले और उनकी पत्नी एंद्रिता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के प्रचलन के मामले की जांच कर रही सीसीबी ने पिछले साल सितंबर में फिल्म अभिनेता दिगांत मनचले और उनकी पत्नी एंद्रिता से लंबी पूछताछ की थी। इनसे पूछताछ पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा के सिलसिले में हुई थी। आदित्य की गिरफ्तारी के लिए कर्नाटक पुलिस मुंबई में अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
दिगांत मनचले और उनकी पत्नी एंद्रिता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख देने वाले इस मामले में तब अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी समेत सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। तब जांच एजेंसियों ने दिगांत मनचले और उनकी पत्नी के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए थे। दिगांत और एंद्रिता से पूछताछ उन रेव पार्टियों को लेकर की गई थी जिनमें संदेह था कि मादक पदार्थों की जमकर आपूर्ति की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।