फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Freddy Teaser: डेंटिस्ट बनकर लोगों को डराने आ रहे हैं कार्तिक आर्यन, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'फ्रेडी'

Mon, 07 Nov 2022 04:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 07 Nov 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
freddy teaser release kartik aaryan and alaya furniturewala film release date out
फ्रेडी टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के किंग बनकर उभरे हैं। साल 2022 में आई उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अभिनेता की फिल्म उस समय सुपरहिट हुई जब बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों की फिल्में रिलीज होने के दूसरे-तीसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। ऐसे में ये कार्तिक आर्यन के लिए एक बड़ी सफलता है। कुछ दिनों पहले अभिनेता की फिल्म फ्रेडी से उनका फर्स्ट लुक साझा किया गया था। अब मेकर्स ने फ्रेडी का टीजर भी रिलीज कर दिया है। ये टीजर काफी दिलचस्प है। 

freddy teaser release kartik aaryan and alaya furniturewala film release date out
फ्रेडी - फोटो : insta

कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों से न सिर्फ थियेटर में बल्कि ओटीटी पर भी धमाल मचाते हैं। अभिनेता एक बार फिर धमाल के लिए तैयार हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उनकी आने वाली फिल्म फ्रेडी का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में कार्तिक का अंदाज काफी अलग देखने को मिल रहा है। इसमें कार्तिक आर्यन डेंटिस्ट बनकर लोगों को डराने आ रहे हैं।



इसे भी पढ़ें- Jawan: 'टाइगर 3' के बाद शाहरुख की 'जवान' में नजर आएंगी टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा? निभा सकती हैं धांसू किरदार

freddy teaser release kartik aaryan and alaya furniturewala film release date out
फ्रेडी - फोटो : insta

1 मिनट 13 सेकेंड के टीजर में सबसे पहले कार्तिक आर्यन एक मेज पर बैठकर खिलौने जैसे एयरक्रॉफ्ट को पेंट करते हुए नजर है। आगे कार्तिक आर्यन एक मरीज का दांत देखते हैं और उसका इलाज करते हैं। एक सीन में वह जंगल में अचानक डांस करने लगते हैं तो कभी हंसने लगते हैं। आखिर में वह एक शख्स की डेड बॉडी को खींचते हुए नजर आते हैं। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें काफी थ्रिल देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
freddy teaser release kartik aaryan and alaya furniturewala film release date out
फ्रेडी टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने ट्विटर पर टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'फ्रेडी की दुनिया में स्वागत है। 2 दिसंबर 2022 से अपॉइंटमेंट्स ओपन होगा। बता दें कि अभिनेता की फिल्म 2 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अलाया फर्नीचरवाला नजर आएंगी। फ्रेडी का डायरेक्शन शशांक घोष ने किया है और प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed