फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फ्री कश्मीर' का प्लेकार्ड दिखाकर सुर्खियों में आई ये लड़की, जानें कौन हैं महक मिर्जा प्रभु

Tue, 07 Jan 2020 02:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 07 Jan 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Free Kashmir poster viral girl from Mumbai is Mehak Mirza Prabhu know about her
महक मिर्जा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के दौरान 'फ्री कश्मीर' का प्लेकार्ड दिखाने वाली लड़की सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई। लड़की की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जाने लगा। कुछ लोग सर्मथन में दिखे तो कुछ लोग विरोध में। वहीं कुछ वक्त के बाद ही उस लड़की का स्पष्टीकरण भी सामने आया। दरअसल जिस लड़की की बात यहां हो रही है, उनका नाम है महक मिर्जा प्रभु। इस स्टोरी में बताते हैं आपको महक मिर्जा प्रभु के बारे में....

Free Kashmir poster viral girl from Mumbai is Mehak Mirza Prabhu know about her
महक मिर्जा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं महक
महक का पूरा नाम महक मिर्जा प्रभु है। 1982 में जन्मी महक मुंबई की रहने वाली हैं। महक एक कहानीकार (स्टोरीटेलर) हैं। वह छोटी काल्पनिक कहानियां गढ़ती हैं और लोगों को उन कहानियों को सुनाती हैं। कहानीकार के साथ ही साथ महक ब्लॉगर और लेखक भी हैं। 2018 में महक का वीडियो 'अम्मी का मोबाइल फोन' भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

Free Kashmir poster viral girl from Mumbai is Mehak Mirza Prabhu know about her
महक मिर्जा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

 महक एक स्टोरी टेलिंग का ऑनलाइन स्कूल चलाती हैं, जिसका नाम झुमरीतिलैया है। सोशल मीडिया सहित यू-ट्यूब पर महक के कई वीडियोज हैं, जिनके लाखों में व्यूज हैं।योर कोट और टिंडर के साथ महक का एक वीडियो 'फिर मोहब्बत करनी है' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके साथ ही महक टेड टॉक्स पर भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Free Kashmir poster viral girl from Mumbai is Mehak Mirza Prabhu know about her
महक मिर्जा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है महक का विवाद पर जवाब
'फ्री कश्मीर' का प्लेकार्ड दिखाने के बाद महक मिर्जा प्रभु ने स्पष्टीकरण देते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में लड़की कह रही है, 'मेरा नाम महक है। मैं मुंबई में रहती हूं और मैं लेखक हूं। 'फ्री कश्मीर' पोस्टर पर मैंने कई प्रतिक्रियाएं देखी हैं। इस प्लेकार्ड की गलत व्याख्या की जा रही है। कल (सोमवार) को मैं सात बजे के करीब गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंची। हम जेएनयू के छात्रों के समर्थन में नारे लगा रहा थे। मैनें देखा कि कुछ लोग प्लेकार्ड  बना रहे हैं। वहां पर एनआरसी, सीएए और हर विषय पर प्लेकार्ड बन रहे थे। वहां पर एक प्लेकार्ड था जिस पर 'फ्री कश्मीर' लिखा था। मैं कश्मीरी नहीं हूं। मैं मराठी हूं लेकिन प्लेकार्ड को लेकर जो बातें कहीं जा रही हैं वे पूरी तरह से गलत हैं।'

विज्ञापन
Free Kashmir poster viral girl from Mumbai is Mehak Mirza Prabhu know about her
महक मिर्जा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल वीडियो में महक ने आगे कहा, 'गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के दौरान एक पोस्टर उठाया था। यह पोस्टर वहां ही पड़ा था। मैंने इसे सिर्फ इसलिए उठाया था क्योंकि मैं कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवा बहाल करने की बात कहना चाह रही थी। मैं कश्मीरी नहीं बल्कि मुंबई की रहने वाली हूं। मैं किसी गैंग का हिस्सा नहीं हूं।''

View this post on Instagram

This is the truth behind the Lady holding the placard "Free Kashmir" at Gateway protest. The picture created by entire social media came as an absolute shock to me. Placard meant freedom to express themselves, freedom from the internet lockdown which many people have been voicing for. I was voicing my solidarity for basic constitutional right. No other agenda or motive what so ever. If by being naive in understanding the impact it would have , and in the process create this stir. I apologise. I am artist who believes in basic human compassion.

A post shared by Mehak • Mirza • Prabhu (@mehak.mirza.prabhu) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed