फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अभय 2' में अपराधियों के बीच लगा दी शहीद खुदीराम बोस की फोटो, निर्माताओं को भेजा गया कानूनी नोटिस

Tue, 18 Aug 2020 03:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 18 Aug 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Khudiram Bose photo incorrectly used on criminal board in Abhay 2 Zee5
अभय 2 - फोटो : Social Media

ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर वेबसीरीज अभय 2 के एक दृश्य में वांछित अपराधियों की फेहरिस्त में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का फोटो दिखाने पर शो निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है। वेब सीरीज के इस दृश्य को लेकर काफी हंगामा होने के बीच कोलकाता की स्थानीय संस्था बांग्ला पक्ष ने यह कानूनी कदम उठाया है।

Freedom fighter Khudiram Bose photo incorrectly used on criminal board in Abhay 2 Zee5
अभय 2 - फोटो : Social Media

स्वतंत्रता दिवस से पहले रिलीज हुई वेबसीरीज अभय 2 के एक दृश्य में दिखाया जाता है कि पुलिस अधिकारी एक आरोपी से पूछताछ कर रहा है। इस दौरान वहां बोर्ड में कुछ वांछित अपराधियों के स्केच दिखाए गए हैं। इनमें से एक 1908 में 18 वर्ष की उम्र में देशसेवा में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का भी है। इस दृश्य का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद नेटिजेंस ने इस सीरीज के बहिष्कार की मांग की। इसके अलावा टीएमसी विधायक मदन मित्रा और जेएनयू छात्र संघ नेता आइशी घोष ने भी इसकी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया।

Freedom fighter Khudiram Bose photo incorrectly used on criminal board in Abhay 2 Zee5
खुदीराम बोस - फोटो : social media

मदन मित्रा ने कहा, 'अगर यह सत्य है तो यह काफी शर्मनाक है। किसी बहादुर युवा स्वतंत्रता सेनानी का ऐसा चित्रण कैसे किया जा सकता है। मेरा मानना है कि भाजपा के नए भारत की सरकार में यह सामान्य बात है, सभी क्षेत्रों में बंगालियों के योगदान को कमतर करने के लिए वे इतिहास से छेड़छाड़ कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Freedom fighter Khudiram Bose photo incorrectly used on criminal board in Abhay 2 Zee5
अभय 2 - फोटो : ZEE5

जी5 ने ट्वीट कर मांगी माफी
मामले के तूल पकड़ने के बाद जी5 ने ट्वीट कर माफी मांगी है। ट्वीट में लिखा है, ‘निर्माताओं, शो और मंच का इरादा किसी समुदाय या किसी व्यक्ति की भावनाओं को आहत करना नहीं है। प्राप्त फीडबैक और अपने दर्शकों का सम्मान करते हुए अभय 2 के दृश्य में चित्र को धुंधला कर दिया गया है। हम इस गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं।’

विज्ञापन
Freedom fighter Khudiram Bose photo incorrectly used on criminal board in Abhay 2 Zee5
अभय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर लगातार लोग इस वेबसीरीज के बायकॉट की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले में बांगला पक्ष के पदाधिकारी कौशिक मैती ने कहा है, जब वे (जी5) कहते हैं कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते हैं, तो उनका क्या मतलब है? क्या इतनी माफी काफी है? अगर दक्षिण या महाराष्ट्र के किसी स्वतंत्रता सेनानी के साथ ऐसा होता तो क्या वे इस तरह के घिनौने बयान से बच जाते! हम शहर में प्रोडक्शन हाउस के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।'

सुशांत की मौत को पूर्व प्रबंधक ने बताया 'हत्या', कहा- मुझे गवाह न बनने के लिए धमकी दी जा रही है

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed