फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस भारतीय अभिनेत्री की पहली ही फिल्म ने जीते थे 8 ऑस्कर, दुनियाभर में हुई थी तारीफ

Fri, 18 Oct 2019 12:50 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 18 Oct 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Freida Pinto Birthday Special and her life unfacts
Freida Pinto - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ही नहीं विदेशों में भी मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाने वाली फ्रीडा पिंटो आज 35वां जन्मदिन मना रही हैं। फ्रीडा ने बहुत कम वक्त में मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम हासिल किया है। उनकी पहली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' थी। जिसने 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। फ्रीडा पिंटो शुरुआत में एक्टर नहीं बनना चाहती थीं, फ्रीडा ने उनकी मां के कहने पर मॉडलिंग शुरू की थी।

Freida Pinto Birthday Special and her life unfacts
freida pinto oscars 2017

फ्रीडा का जन्म 18 अक्टूबर 1984 को मुंबई के कस्बे मैंगलोर में हुआ। उनका परिवार मेंग्लोरीयन कैथोलिक मूल का है और एक इंटरव्यू में, पिंटो ने कहा है की वह "पूरी तरह से शुद्ध भारतीय" हैं, लेकिन उनका परिवार कैथोलिक है। फिल्मों में डेब्यू से पहले फ्रीडा पिंटो ने चार साल तक मॉडलिंग की। उन्होंने एक अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल शो के लिए एंकरिंग भी की।

Freida Pinto Birthday Special and her life unfacts
फ्रीडा पिंटो

बहुत कम लोग जानते हैं कि फ्रीडा भारतीय शास्त्रीय नृत्य के विभिन्न रूपों के साथ साथ साल्सा में भी प्रशिक्षित हैं। पिंटो ने चुइंगगम, स्कोडा, वोडाफोन भारत, एयरटेल जैसे जानेमाने उत्पादनों के लिए टीवी और प्रिंट विज्ञापनों में भी काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Freida Pinto Birthday Special and her life unfacts
freida pinto

एक इंटरव्यू के दौरान फ्रीडा ने बताया था कि वह कभी भी मॉडलिंग या एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। फ्रीडा का सपना एक 'बकार्डी शॉट सर्वर' बनने का था। वह लोगों को ड्रिंक सर्व करना चाहती थीं लेकिन मां के सख्ती से मना करने पर फ्रीडा ने कुछ और करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
Freida Pinto Birthday Special and her life unfacts
फ्रीडा पिंटो

इसके बाद फ्रीडा को मां ने ही सलाह दी कि उन्हें लोगों को मनोरंजन करना अच्छा लगता है इसीलिए इस क्षेत्र में काम करना चाहिए। इसके बाद फ्रीडा ने मॉडलिंग शुरू की। मॉडलिंग से पहले फ्रीडा ने एक अमेरिकी कार्टून कैरेक्टर ला-ला का भी किरदार निभाया था।

सैफ अली खान ने बेटी सारा को दे डाली ऐसी नसीहत, बोले- एक्टिंग पर फोकस करो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed