बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाले ओम पुरी का आज जन्मदिन है। फिल्म 'भवनी भवई', 'स्पर्श', 'मंडी', 'आक्रोश' और 'शोध' जैसी फिल्मों में ओमपुरी का सधा हुआ अभिनय दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था। 18 अक्टूबर 1950 में जन्मे ओमपुरी का बचपन बड़े कष्टों के साथ बीता था। ट्रेन में कोयला बीनने से हॉलीवुड फिल्मों तक का ओम पुरी का सफर शानदार रहा । उन्होंने 3 दशक तक भारतीय सिनेमा को अपना योगदान दिया । 6 जनवरी 2017 में 66 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था ।
अभिनेत्रियों के करवाचौथ सेलिब्रेशन से ओम पुरी के जन्मदिन तक, ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ही नहीं विदेशों में भी मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाने वाली फ्रीडा पिंटो आज 35वां जन्मदिन मना रही हैं। फ्रीडा ने बहुत कम वक्त में मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम हासिल किया है। उनकी पहली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' थी। जिसने 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। फ्रीडा पिंटो शुरुआत में एक्टर नहीं बनना चाहती थीं, फ्रीडा ने उनकी मां के कहने पर मॉडलिंग शुरू की थी।
इस भारतीय अभिनेत्री की पहली ही फिल्म ने जीते थे 8 ऑस्कर, दुनियाभर में हुई थी तारीफ
बॉलीवुड के क्यूट कपल सारा अली खान और कार्तिक आर्यन हमेशा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हाल ही सारा के पिता सैफ अली खान ने कार्तिक आर्यन को अच्छा लड़का बताते हुए अपनी बेटी का सपोर्ट किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि सारा और कार्तिक का ब्रेकअप हो गया है।
खत्म हुआ सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का रिश्ता, इस वजह से हुआ ब्रेकअप
कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर स्पेशल ऐपिसोड में इस बार समाज सेविका सुनीता कृष्णन मेहमान बनेंगी। सुनीता एनजीओ प्रज्जवला की मुख्य अधिकारी और सह-संस्थापक हैं। वो यौन तस्करी की शिकार महिलाओं-लड़कियों के बचाव और उनके पुनर्वास के लिए काम करती हैं। सुनीता ने जब शो के दौरान अमिताभ बच्चन को अपनी कहानी सुनाईं तो वह भी हैरान रह गए।
KBC: 15 साल में 8 लोगों ने किया था दुष्कर्म, इस कंटेस्टेंट की कहानी सुन अमिताभ बोले- 'हे भगवान'
करवा चौथ के दिन सुहागिनों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पूरे देशभर में थोड़े इंतजार के बाद आखिरकार चांद का दीदार हो ही गए। चांद दिखने के साथ ही सुहागिनों ने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोला। महिलाएं यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने भी अपने पति के लिए ये कठिन व्रत रखा था।
PHOTO: शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना तक, सभी ने खोला व्रत, इस अभिनेत्री ने तो विदेश में मनाया करवा चौथ