सब्सक्राइब करें

Friday BO Report: सिनेमाघरों में हुई साउथ-बॉलीवुड की टक्कर, रणबीर या नागा चैतन्य, जानिए किसने मारी बाजी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 23 Jul 2022 08:33 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Report: Shamshera Thank You HIT The First Case Shabaash Mithu Malayankunju collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगू और मलयालम भाषा की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इस बार बॉलीवुड की तरफ से बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों को टक्कर देने के लिए रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर उतरे हैं। वैसे तो करण मल्होत्रा की यह ऐतिहासिक महाकाव्य रणबीर कपूर की वापसी का प्रतीक है। लेकिन फिल्म में अभिनेता ने नाममात्र की भूमिका निभाई है। वहीं तेलुगू की तरफ से नागा चैतन्य और मलयालम फिल्म उद्योग की ओर से 'पुष्पा: द राइज' स्टारर फहाद फासिल सामने आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर कौन किस पर भारी पड़ा यह जानने के लिए पढ़िए हमारी रिपोर्ट:

Trending Videos
Friday Box Office Report: Shamshera Thank You HIT The First Case Shabaash Mithu Malayankunju collection
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शमशेरा
रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर अभिनीत 'शमशेरा' 22 जुलाई को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 4350 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म पहले दिन अपनी लागत का दस फीसदी भी नहीं कमा पाई। शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर मात्र 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म रविवार तक 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report: Shamshera Thank You HIT The First Case Shabaash Mithu Malayankunju collection
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

थैंक यू
तेलुगू अभिनेता नागा चैतन्य की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म "थैंक यू" 22 जुलाई 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। नागा चैतन्य (अभिराम उर्फ अभि) के अलावा इस फिल्म राशि खन्ना (प्रिया), मालविका नायर (पारू), अविका गौर (चिन्नू), साई सुशांत रेड्डी और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में हैं। शुरुआती आकंड़ों की माने तो विक्रम कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन तकरीबन सात करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

Friday Box Office Report: Shamshera Thank You HIT The First Case Shabaash Mithu Malayankunju collection
मलयंकुंजू - फोटो : सोशल मीडिया

मलयंकुंजू
फहाद फासिल अभिनीत सर्वाइवल ड्रामा 'मलयंकुंजू' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है। साजिमोन प्रभाकरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जी हां, शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक फहाद फासिल की इस फिल्म ने पहले दिन दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Friday Box Office Report: Shamshera Thank You HIT The First Case Shabaash Mithu Malayankunju collection
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिट: द फर्स्ट केस
बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकएंड पर बेहद खराब प्रदर्शन करने के बाद 'हिट - द फर्स्ट केस' अपने पहले हफ्ते में भी अच्छी कमाई करने में असफल रही। वहीं आठवें दिन यानी 22 जुलाई को, इसके कलेक्शन में और गिरावट देखने को मिली। रिपोर्ट्स की माने तो राजकुमार राव की फिल्म 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार करने के लिए संघर्ष कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed