Friday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। इस दिन सिनेमाघरों में नई फिल्में दस्तक देती हैं और पहले ही दिन कमाल कर जाती हैं। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ। अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर की फिल्म 'ऊंचाई' पहले दिन अपने बजट का दस फीसदी कमाने में नाकामयाब रही। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु अभिनीत 'यशोदा' की ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई हुई। हालांकि, शुक्रवार को जिस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की वह है हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर'। इस फिल्म का क्रेज भारतीयों में इस कदर है कि इसने पहले ही दिन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। यहां देखिए हर एक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...
Friday Box Office: ब्लैक पैंथर ने भारत में पहले दिन कमाए 12.5 करोड़, ऐसा रहा कांतारा-ऊंचाई का कारोबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाई
बर्फीले पहाड़ों के बीच रोमांच और हौसले की कहानी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। आलम यह हुआ कि 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर की इस फिल्म को पहले दिन मात्र दो करोड़ रुपये की कमाई से संतुष्ट होना पड़ा। यानी फिल्म ओपनिंग डे पर 10 फीसदी तक का कारोबार नहीं कर पाई। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि वर्ड ऑफ माउथ के जरिए कुछ दिन बाद फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।
यह भी पढ़ें: गांव के धोबी ने अमजद खान को बना दिया शोले का 'गब्बर', जानिए क्या है पूरा किस्सा
यशोदा
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' देखने वाले सोशल मीडिया पर फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। उन्हें इस एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म में सामंथा की एक्टिंग की काफी पसंद आ रही है। जिसका आलम यह हुआ कि 30-35 करोड़ के बजट में बनी 'यशोदा' ओपनिंग डे दस फीसदी कमाने में कामयाब रही। जी हां, अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: साल की उम्र में ही सदफ को दिल दे बैठे थे फवाद खान, प्यार की खातिर छोड़नी पड़ी थी एक्टिंग
ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर
हॉलीवुड की फिल्म ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने आते ही सभी भारतीय फिल्मों को पटखनी दे दी है। सामने आ रहे आंकड़ों के मुताबिक 1250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। यूंं तो ब्लैक पैंथर की कमाई फिल्म के बजट के हिसाब से काफी कम है। लेकिन, भारत में कमाई कर रही अन्य फिल्मों के मुताबिक इसकी कमाई काफी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: तनाव में थे सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, करीबी दोस्त बोलीं- इस शहर में...
कांतारा
छह हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' की कमाई घटने लगी है। शुक्रवार को 'कांतारा' ने मात्र 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 280.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 350.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: फिल्मों में यादगार रहे हैं ये आइकॉनिक ट्रेन सीन, जानिए कहां हुई है इनकी शूटिंग