{"_id":"5fd346fdf68efa596b6fd27d","slug":"friday-motivation-mukesh-and-nita-ambani-son-anant-ambani-fat-to-fit-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friday Motivation: कभी मोटापे की वजह से अंबानी के बेटे को किया जाता था ट्रोल, ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख सभी रह गए थे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Friday Motivation: कभी मोटापे की वजह से अंबानी के बेटे को किया जाता था ट्रोल, ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख सभी रह गए थे हैरान
देश का सबसे अमीर अंबानी खानदान हमेशा चर्चा में बना रहता है। 10 दिसंबर को अंबानी परिवार में नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने बीते रोज बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद से ही लगातार इस परिवार की चर्चा हो रही है। मुकेश अंबानी के दो बेटे हैं आकाश और अनंत। अनंत छोटे बेटे हैं और कभी अपने लुक्स की वजह से चर्चा में थे। Friday Motivation में चलिए आज बात करते हैं अनंत अंबानी की।
2 of 5
अनंत अंबानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी कभी अपने मोटापे के कारण ट्रोल होते थे लेकिन कम समय में ही उन्होंने अपना वजन घटाकर सभी को चौंका दिया। अनंत का जन्म 10 अप्रैल 1995 को मुंबई में हुआ था। कभी अनंत का वजन 175 किलोग्राम हुआ करता था।
3 of 5
akash ambani anant ambani
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनंत के साथ क्यों हुई मोटापे की परेशानी
नीता अंबानी ने एक प्रोग्राम में बताया था क्रॉनिक अस्थमा के चलते अनंत को हाई डोज की दवाएं लेनी पड़ती थीं। जिससे उनका मोटापा बढ़ता गया। जब अनंत सार्वजनिक तौर पर आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की जीत की ट्राफी लेने गए तो उनका खूब मजाक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनंत अंबानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद साल 2016 में अनंत ने अपना वजन कम करने को लेकर कठिन डेली रूटीन अपनाई थी। नीता ने भावुक होकर बताया था कि कैसे उनके बेटे को स्कूल में चिढ़ाया जाता था। इसके बाद जब अनंत सबके सामने आए तो लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। वह पहचान में ही नहीं आ रहे थे। कभी मोटापे का शिकार रहे अनंत अब काफी फिट नजर आते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनंत अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत इन दिनों राधिका मर्चेंट को डेट कर रहे हैं। राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के इतनी करीब हैं कि उनके घर के हर आयोजनों में उन्हें देखा जाता रहा है। राधिका एन्कोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की छोटी बेटी हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के अफेयर की चर्चा सबसे पहले तब हुई जब राधिका ने ईशा की सगाई पर श्लोका और ईशा के साथ घूमर पर डांस किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।