सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आर माधवन ने बंजर जमीन को बनाया उपजाऊ, इस आधुनिक तकनीक को दूसरे किसानों तक पहुंचाने की योजना

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 11 Dec 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
R Madhavan Makes barren land fertile in Tamil Nadu plans to replicate the model worldwide
- फोटो : Twitter- @ActorMadhavan

अभिनेता आर माधवन एक अच्छे कलाकार ही नहीं, बल्कि हाल ही में उन्होंने एक अच्छा किसान बन कर भी दिखाया है। उन्होंने बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए ऐसी तकनीकों का इस्तेमाल किया कि अब वह जमीन एक तरह से सोना उगल रही है। जी हां! माधवन ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर आज से पांच साल पहले बंजर जमीन पर खेती शुरू की थी। उसमें आज हरे भरे हाइब्रिड नारियल के पेड़ खड़े हुए हैं और मोटे मोटे नारियल भी लगे हुए हैं। माधवन ने अपनी इस तकनीकी को अब पूरे देश और दुनिया में फैलने का मन बनाया है।

Trending Videos
R Madhavan Makes barren land fertile in Tamil Nadu plans to replicate the model worldwide
- फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्मी कलाकारों में खेती करने का जज्बा कुछ ही समय पहले ज्यादा देखा गया है। लॉकडाउन के दौरान अभिनेता सलमान खान भी खेतों में काम करते हुए नजर आए। उन्होंने धान उगाए और खेतों में पानी भी लगाया। उसी तरह जमीन से जुड़े जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अपने घर पर खेती-बाड़ी करते हुए देखे गए। अब आर माधवन ने भी खुलासा किया है कि उन्होंने तमिलनाडु में पलानी के पास एक गांव में एक बंजर जमीन का टुकड़ा खरीदा था जिस पर उन्होंने जी तोड़ मेहनत की। उन्होंने इस जमीन पर खेती करने के लिए सामग्री तो देसी ही इस्तेमाल कीं लेकिन तरीके आधुनिक अपनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan Makes barren land fertile in Tamil Nadu plans to replicate the model worldwide
- फोटो : अमर उजाला मुंबई

और देखते ही देखते लगभग साढ़े तीन साल के अंतराल में ही वह बंजर जमीन छोटे-छोटे नारियल के पेड़ों से भर गई। अब उस जमीन पर मीठे पानी से भरे हरे नारियल के पेड़ लगे हुए हैं उन पर पक्षी भी कलरव करते हैं। और यह सब देख कर आर माधवन को बहुत खुशी महसूस होती है। अब आर माधवन ने फैसला किया है कि वह अपनी इस तकनीकी को पूरे देश और दुनिया में भी फैलाएंगे जिससे कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके और खेती की पैदावार भी अच्छी हो। इसके लिए उन्होंने वहां के स्थानीय किसानों से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है।

R Madhavan Makes barren land fertile in Tamil Nadu plans to replicate the model worldwide
- फोटो : अमर उजाला मुंबई

बंजर जमीन पर अपनी मेहनत से खेती करने का अनुभव साझा करते हुए आर माधवन बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वह कहते हैं कि किसी भी जमीन को अपनी मेहनत से सींचा जाना और उसकी शक्ल ही बदल देना अपने आप में बहुत संतुष्टि प्रदान करता है। माधवन बताते हैं कि उन्होंने इस खेती को करते हुए न सिर्फ मेहनत की है, बल्कि बहुत कुछ सीखने भी मिला है। अब माधवन चाहते हैं कि उनका यह तरीका दूसरे किसानों तक भी पहुंचाया जाए। ताकि, किसान बंजर जमीन को भी खेती के अनुकूल बनाकर उसमें अच्छी फसल पैदा कर सकें।

विज्ञापन
R Madhavan Makes barren land fertile in Tamil Nadu plans to replicate the model worldwide
R Madhavan

खेती तो माधवन ने कर ली है लेकिन असली काम तो उनका अभिनय करना ही है। वह इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने कुछ ही समय पहले खत्म की है। यह फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण की जिंदगी पर आधारित होगी। इसमें पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान भी एक कैमियो करते हुए नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed