फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship day 2021: ओम पुरी ने बचाई थी नसीरुद्दीन शाह की जान, बॉलीवुड में कायम की थी दोस्ती की मिसाल

Sun, 01 Aug 2021 02:54 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 01 Aug 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Friendship day 2021 when om puri saved naseeuddin shah life after he was stabbed
ओमपुरी, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : Social Media

आज फ्रेंड्शिप डे है ऐसे में हर कोई दोस्ती के खास पलों का जश्न मना रहा है। बॉलीवुड में भी कई सितारे ऐसे हैं जिन्होने सिर्फ पर्दे पर ही दोस्ती नहीं निभाई बल्कि असल जिंदगी में भी उन्होने दोस्ती की मिसाल कायम की। सबसे खास बात ये है कि बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे भी हैं जिनकी जिंदगी में भले ही कितने भी उतार-चढ़ाव आए हो, लेकिन कभी भी इन लोगों ने एक-दूसरे का साथ और हाथ नहीं छोड़ा। इन्हीं कलाकारों में शुमार हैं नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी। इन दोनों कि दोस्ती ने बॉलीवुड में एक अलग मिसाल कायम की।



सालों पुरानी है नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी की दोस्ती

नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार हैं। इन दोनों ने ही अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग जगह कायम की है। लेकिन बता दें कि ये दोनों जितने अच्छे अभिनेता हैं उतने ही अच्छे ये दोनों दोस्त भी रहे हैं। इन दोनों की दोस्ती सालों पुरानी है। इन दोनों की दोस्ती में एक समय ऐसा था जब नसीरुद्दीन शाह की जान बचाने के लिए ओम पुरी ने एक बड़ा कदम उठाया था। ओम पुरी चाकू से हमलावर से भिड़ गए।

Friendship day 2021 when om puri saved naseeuddin shah life after he was stabbed
नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी - फोटो : Social Media

नसीरुद्दीन शाह ने किया था खुलासा

नसीरुद्दीन शाह ने बताया था कि साल 1977 में उनके साथ रेस्टोरेंट के बाहर एक घटना घटी थी। मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर उन पर उनके एक पुराने दोस्त ने हमला कर दिया था। अपनी ऑटोबायोग्राफी में नसीरुद्दीन शाह ने लिखा था कि जैसे ही मेरे दोस्त ने मुझपर हमला किया तुरंत ही ओम पुरी तुरंत हमलावर पर झपटे और उसे काबू कर लिया. बाद में उन्हें हॉस्पिटल भी लेकर गए थे।

Friendship day 2021 when om puri saved naseeuddin shah life after he was stabbed
ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : Social Media

पुराने दोस्त ने किया था हमला

नसीरुद्दीन शाह ने अपनी इस बुक में बताया कि हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मैं और ओम एक साथ डिनर कर रहे थे। उस वक्त ही वहां पर मेरा एक पुराना मित्र जसपाल पहुंचा, उस समय उससे मेरा कुछ मनमुटाव चल रहा था। उन्होने ओम पुरी को देखा तो उनसे हसकर बातचीत की लेकिन मुझे पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। मैंने भी उन्हें इग्नोर कर दिया। कुछ समय के बाद मुझे ऐसा लगा मेरी कमर में कुछ चुभ रहा है। मैंने जैसे ही देखा तो जसपाल खून से लथपथ चाकू लेकर खड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship day 2021 when om puri saved naseeuddin shah life after he was stabbed
नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी - फोटो : Social Media

ओमपुरी ने रोका हमला

नसीरुद्दीन शाह ने आगे बताया कि जैसे ही जसपाल ने उन पर दूसरी बार हमला किया तो उस हमले को ओम पुरी और दो लोगों ने मिलकर रोका। उन्होने आगे कहा जब ओमपुरी मुझे अस्पताल लेकर जाने लगे तो रेस्टोरेंट के मैनेजर ने उन्हें पुलिस मामला बताकर रोक लिया जिसके बाद ओम पुरी उनसे भी उलझ गए। बहुत देर बाद जब पुलिस आई तो बहुत ही मुश्किल से हम अस्पताल पहुंचे।


 
विज्ञापन
Friendship day 2021 when om puri saved naseeuddin shah life after he was stabbed
ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : Social Media

ओमपुरी और नसीरुद्दीन शाह ने साथ में की पढ़ाई
 
दरअसल नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में  एक साथ पढ़ाई की थी। दोनों ने कई फिल्मों में भी साथ में काम किया। लेकिन साल 2017 में दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज भी इन दोनों की दोस्ती की मिसाल दी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed