फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी ने शादी की डेट बदली तो कोई 25 साल से है साथ, बॉलीवुड की ये 5 जोड़ियां बनीं दोस्ती की मिसाल

Sun, 05 Aug 2018 11:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
friendship day shah rukh khan to kareena kapoor best friends

बॉलीवुड में जहां एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ बनी रहती है तो वहीं कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज भी हैं जो दोस्ती की मिसाल पेेश करते हैं। दोस्ती अगर हो भी गई तो जरूरी नहीं कि सालों साल चलें भी। ऐसे कम ही सेलिब्रिटीज हैं जिनकी दोस्ती देखते ही बनती है। आज फ्रेंडशिप डे के मौके बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

friendship day shah rukh khan to kareena kapoor best friends

सोनम कपूर और स्वरा भास्कर
सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के एक दूसरे के साथ काफी अच्छे रिलेशन हैं। दोनों की दोस्ती की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारों तक में है। ये दोस्ती इतनी पक्की है कि सोनम ने अपनी दोस्त स्वरा के लिए शादी की डेट तक आगे बढ़ा दी थी। दरअसल, पहले सोनम की शादी 12 मार्च को होने वाली थी लेकिन इसी दिन स्वरा के भाई की शादी थी, जिसके चलते सोनम ने अपनी शादी की डेट आगे बढ़ाकर 8 मई को रखी। सोनम ने ये बातें एक रेडियो इंटरव्यू के दौरान खुद बताई थी।

friendship day shah rukh khan to kareena kapoor best friends

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा
पार्टीज हो या हॉलीडे करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ ही नजर आती हैं। दोनों साथ काम करे चाहे ना करें लेकिन हर वीकेंड पर दोनों अक्सर साथ दिखती हैं। इनकी दोस्ती के ग्रुप में करीना की बहन करिश्मा और अमृता की बहन मलाइका भी रंग जमा देती हैं। इनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर आती रहती हैं और लोग दोस्ती की मिसालें देते हैं। करीना का कहना है कि अमृता अरोड़ा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और वो हर बात उनसे शेयर किए बगैर नहीं रह सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
friendship day shah rukh khan to kareena kapoor best friends
शाहरुख खान और करण जौहर
करण जौहर के करियर की पहली हिट फिल्म शाहरुख के साथ थी लेकिन दोनों की दोस्ती उससे काफी पुरानी है। करण ने शाहरुख के साथ फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में भी काम किया था, वहीं से दोनों के बीच दोस्ती और गहरी होती चली गई। शाहरुख ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'वाह साथ में इतना सारा काम किया, पता ही नहीं चला कि हम इतनी दूर तक साथ आ गए। हमारा साथ और फले फूले।'

 
विज्ञापन
friendship day shah rukh khan to kareena kapoor best friends

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी
एक्टर रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की दोस्ती बचपन से है। रणबीर ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' में काम किया है। यही नहीं अयान की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी रणबीर ही हैं। दोनों को अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में देखा जाता रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed