{"_id":"5b667bcc4f1c1bf6548b6cf4","slug":"tiger-shroff-starrer-film-baaghi-3-shooting-will-start-next-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लो आ गई 'बागी 3', इस महीने से टाइगर श्रॉफ शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लो आ गई 'बागी 3', इस महीने से टाइगर श्रॉफ शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग
Sun, 05 Aug 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में अपनी एक्टिंग और एक्शन से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी' और 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। 'बागी' के बाद मार्च 2018 को रिलीज हुई उनकी फिल्म 'बागी 2' को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने इसका तीसरा सीक्वल बनाने का ऐलान भी कर दिया है।
2 of 4
अहमद खान के ऐलान के बाद से ही दर्शकों के बीच इसके तीसरे सीक्वल को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'बागी 3' की शूटिंग का फिल्म के निर्देशक ने खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है कि 'बागी 3' की शूटिंग अगले साल मई-जून में शुरू कर दी जाएगी।
3 of 4
खबर है कि टाइगर श्रॉफ इन दिनों करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन के साथ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की बेनाम फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के बाद ही टाइगर श्रॉफ 'बागी 3' की शूटिंग शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बाकी दोनों 'बागी' की तरह 'बागी 3' में भी हीरोइन बदल सकती है। पता हो की साल 2016 में आई 'बागी' में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर जबकि 'बागी 2' में उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 'बागी 2' टाइगर श्रॉफ की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।