फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: अपनी हरकतों के चलते कानूनी पचड़ों में पड़ चुके हैं ये सितारे, एक को तो जाना पड़ा था जेल

Tue, 23 Aug 2022 04:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 23 Aug 2022 04:36 PM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अपनी फिल्मों, लाइफस्टाइल और पोस्ट के अलावा फिल्मी अक्सर विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं।

विज्ञापन
From amitabh bachchan to shilpa shetty These stars have been in legal trouble due to their actions
Bollywood Celebs - फोटो : Social media

फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अपनी फिल्मों, लाइफस्टाइल और पोस्ट के अलावा फिल्मी अक्सर विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों न्यूड फोटोशूट के बाद विवादों में घिरे रणवीर सिंह की मुश्किलें इस मामले में बढ़ती जा रही है। इस सिलसिले में ना सिर्फ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, बल्कि पुलिस की तरफ से इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है। हालांकि, अपनी हरकतों के चलते कानूनी पचड़ों में फंसने वाले रणवीर अकेले कलाकार नहीं हैं। इससे पहले ही कई सितारे किसी ना किसी वजह से कानूनी पचड़ों में फंस चुके हैं। आइए जानते हैं- 

From amitabh bachchan to shilpa shetty These stars have been in legal trouble due to their actions
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विकंल खन्ना भी अपनी एक हरकत के चलते विवाद में फंस गई थी। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक फैशन शो के दौरान सबके सामने अपने पति अक्षय कुमार की जींस का बटन खोला था। उनकी इस हरकत के बाद उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज लिया गया था। इतना ही नहीं इस केस में उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

From amitabh bachchan to shilpa shetty These stars have been in legal trouble due to their actions
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान

इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता आमिर खान का विवादों से गहरा नाता रहा है। यह पहली बार नहीं जब अभिनेता की किसी फिल्म को लेकर इस तरह विवाद हो रहा हो। इससे पहले भी आमिर की फिल्में विवादों में रही हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म पीके की वजह से तो एक्टर कानूनी पचड़े में फंस गए थे। इस फिल्म में पुलिसवालों के लिए 'ठुल्ला' शब्द का इस्तेमाल करने पर एक फिल्म निर्माता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
From amitabh bachchan to shilpa shetty These stars have been in legal trouble due to their actions
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन

इन दिनों बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में रहने वाली सुष्मिता सेन भी कानूनी पचड़े में फंसी थीं। दरअसल, एक्ट्रेस की मुश्किलें तब बढ़ गई जब उन्होंने प्री-मैरिटल रिलेशन पर अपनी राय दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ शिकायत तक दर्ज की गई थी। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
From amitabh bachchan to shilpa shetty These stars have been in legal trouble due to their actions
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन भी कानून के शिकंजे से बच नहीं पाए। साल 2016 में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड टी20 मैच से पहले अमिताभ ने राष्ट्रगान 1 मिनट 10 सेकंड में पूरा किया था, जबकि राष्ट्रगान की अवधि 52 सेकंड की होती है। ऐसे में इस वाक्ये के बाद अमिताभ के खिलाफ शिकायत तक दर्ज की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed