फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganeshotsav 2022: रितेश देशमुख ने की गणपति की महाआरती, रुबीना दिलैक, तेजस्वी और अर्जुन का इस दिन जमेगा जलवा

Tue, 23 Aug 2022 04:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 23 Aug 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
Ganeshotsav 2022: Saavi ki Sawari Ritesh Deshmukh performs Ganpati Maha Aarti Rubina Dilaik Tejaswi Prakash
सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जन्माष्टमी पर मुंबई की सड़कों पर दिखा दही हांडी के जश्न का माहौल अब धीरे धीरे गणेशोत्सव की तरफ बढ़ता दिख रहा है। मुंबई में जगह जगह पर्यावरण के लिहाज से अनुकूल गणेश प्रतिमाएं बिकनी शुरू हो चुकी हैं। सड़कों के किनारे तरह तरह के पंडाल लगे हुए हैं, लोगों ने अभी से अपने घर गणपति लाने के लिए इन प्रतिमाओं की बुकिंग भी शुरू कर दी है। 31 अगस्त को गणपति बप्पा लोगों के घर पधारेंगे और अगले दिन से ही डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन शुरू होने से लेकर मुख्य गणपति विसर्जन तक मुंबई में अलग ही धूमधाम दिखने वाली है। और, गणेश चतुर्थी से तीन दिन पहले छोटे परदे के तमाम सितारे कलर्स टीवी पर गणेशोत्सव मनाते नजर आने वाले हैं।

Ganeshotsav 2022: Saavi ki Sawari Ritesh Deshmukh performs Ganpati Maha Aarti Rubina Dilaik Tejaswi Prakash
सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चर्चित अभिनेता रितेश देशमुख के साथ कलर्स परिवार ‘सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022’ के साथ इस साल के सबसे बड़े गणेश महोत्सव का जश्न मनाने के लिये तैयार हो रहा है। ‘बप्पा’ के उत्सव को और भी ज्यादा शानदार बनाने के लिए कलर्स ने ‘सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022’ के साथ धूम, धड़ाका और मस्ती के बेहतरीन प्रदर्शन के लिये मंच सजाया है, जिसमें जबरदस्त परफॉर्मेंसेस और दिलचस्प गेम्स देखने को मिलेंगे। इस शानदार कार्यक्रम में कलर्स परिवार बप्पा का ‘सबसे बड़ा भक्त’ बनने के लिए दमदार डांस परफॉर्मेंसेज के साथ एक-दूसरे से मुकाबला करते नजर आएगा। और इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को उत्सव के विशेष अतिथि रितेश देशमुख के साथ ‘महाआरती’ करने का मौका मिलेगा।

Ganeshotsav 2022: Saavi ki Sawari Ritesh Deshmukh performs Ganpati Maha Aarti Rubina Dilaik Tejaswi Prakash
सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022’ की शूटिंग करीब करीब पूरी हो चुकी है। शूटिंग लोकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल सावी यानि की समृद्धि शुक्ला ऑटो रिक्शा यूनियन के सबसे बड़े गणपति पंडाल को होस्ट करेंगी और पूरे कलर्स परिवार को इस जश्न में शामिल होने के लिये आमंत्रित करेंगी। इस उत्सव के बारे में रितेश देशमुख कहते हैं, “जब पूरी दुनिया पर कोविड महामारी की काली परछाई पड़ी तो उस मुश्किल घड़ी में बप्पा ने हमारे अंदर बुराई के खिलाफ लड़ने के लिए उमंग और जोश जगाया। अब समय आ गया है कि हम इसके लिए बप्पा का शुक्रिया अदा करें और हमेशा की तरह उनका आशीर्वाद लें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganeshotsav 2022: Saavi ki Sawari Ritesh Deshmukh performs Ganpati Maha Aarti Rubina Dilaik Tejaswi Prakash
सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022’ के जश्न में शामिल होने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुS रूबीना दिलैक ने कहा, “मैं चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहूं, अपने घर पर डेढ़ दिन के गणपति जरूर लेकर आती हूं। मेरे लिये गणपति महोत्सव बहुत खास होता है और ये मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार है। गशमीर और मैं  शिव और पार्वती के रूप में परफॉर्म कर रहे हैं और इसके जरिए हम भगवान गणेश के जीवन की जुड़ी एक कहानी सुनाएंगे।’

विज्ञापन
Ganeshotsav 2022: Saavi ki Sawari Ritesh Deshmukh performs Ganpati Maha Aarti Rubina Dilaik Tejaswi Prakash
सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं तेजस्वी प्रकाश कहती हैं, ‘मैं अपने पूरे कलर्स परिवार के साथ कलर्स के ‘सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022’ के जश्न का छोटे परदे पर प्रसारण होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। इस उत्सव में कलर्स के सभी कलाकार अपने धार्मिक डांस परफॉर्मेंसेज के जरिए भगवान गणेश को आभार व्यक्त करेंगे और उसके बाद रितेश सर के साथ एक गणेश महाआरती होगी।’ इस पूरे कार्यक्रम का संचालन करने वाले अर्जुन बिजलानी ने बताया, ‘इस गणेश उत्सव पर ‘सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022’ के होस्ट के रूप में कलर्स पर वापसी करके मुझे खुशी हो रही है। ‘सावी की सवारी’ की सावी के साथ गणेश उत्सव को होस्ट करके बहुत मजा आया। वह एक कमाल की एक्टर हैं, जो उज्जैन की पहली महिला ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की भूमिका निभा रही हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed