{"_id":"62ea5c260cd06c16be7161f3","slug":"from-boycott-laal-singh-chaddha-bold-photoshoot-to-ranveer-singh-troll-these-are-milind-soman-controversies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Milind Soman: लाल सिंह चड्ढा के समर्थन से बोल्ड फोटोशूट तक, वे तीन मामले, जिनमें घिरे थे मिलिंद सोमन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Milind Soman: लाल सिंह चड्ढा के समर्थन से बोल्ड फोटोशूट तक, वे तीन मामले, जिनमें घिरे थे मिलिंद सोमन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 03 Aug 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मिलिंद सोमन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के रिलीज से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठने लगी है। #BoycottLaalSinghChaddha विवाद के बीच, पहले आमिर खान और करीना कपूर ने सभी से फिल्म का बहिष्कार नहीं करने का अनुरोध किया था। वहीं अब अभिनेता-मॉडल मिलिंद सोमन ने फिल्म का समर्थन किया है। मिलिंद ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा, "ट्रोल एक अच्छी फिल्म को नहीं रोक सकते।" मिलिंद के इस ट्वीट से लाल सिंह चड्ढा को बहिष्कार करने का सिलसिला तो नहीं रुका, लेकिन खुद मिलिंग विवादों में जरूर फंस गए।
2 of 6
मिलिंद सोमन और लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, लाल सिंह चड्ढा का समर्थन करने के लिए यूजर्स मिलिंद सोमन को ही ट्रोल करने लगे। नेटिजन्स अभिनेता के ट्वीट को चैलेंज के रूप में लेने लगे। एक यूजर ने लिखा, क्या आप हमें चैलेंज दे रहे हो? वहीं अन्य यूजर ने ट्वीट किया, आपने आग में घी का काम किया है। एक यूजर ने लिखा, आपने अभी-अभी पेट्रोल को लाइटर दिखाया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ट्रोल्स के निशाने पर आए हैं। इससे पहले भी कई बार मिलिंद सोमन ट्रोल हो चुके हैं।
3 of 6
मिलिंद सोमन
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले मिलिंद तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 1995 में एक जूते के विज्ञापन के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ न्यूड फोटोशूट कराया था। मिलिंद की यह विवादित तस्वीर मॉडलिंग जगत में आइकॉनिक मानी जाती है। हालांकि उस वक्त भी मिलिंद की काफी आलोचना की गई थी। इस तस्वीर में मिलिंद और मधु सप्रे ने सिर्फ उस कंपनी के जूते पहने हुए थे। दोनों के बीच एक अजगर था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद काफी बवाल मचा था। बवाल के बाद इसके फोटोग्राफर पीडी गुप्ता की गिरफ्तारी तक की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मिलिंद सोमन
- फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार
2020 में ही अपने जन्मदिन के मौके पर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीर साझा कर दी थी। इस तस्वीर में वह गोवा बीच पर भागते हुए नजर आ रहे थे और उनके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यूजर्स मिलिंद को ट्रोल करने लगे थे। इतना ही नहीं कोल्वा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मिलिंद सोमन के खिलाफ केस भी रजिस्टर किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
रणवीर सिंह,मिलिंद सोमन
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट पर मिलिंद सोमन ने प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेता ने कहा था कि मुझे लगता है यह बहुत अच्छी बहस और अच्छी चर्चा है। तस्वीरों को पसंद करने वाले बहुत सारे लोग हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो उन्हें पसंद नहीं करते और यह अच्छा है। मैं अपने इतिहास से कह रहा हूं कि कभी ऐसा समय नहीं आया जब हर किसी को सब कुछ पसंद आया हो। लोग हमेशा विरोध करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।