फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस: 'चुपके- चुपके' से 'हिंदी मीडियम' तक, इन बॉलीवुड फिल्मों ने बताया मातृभाषा का महत्व

Tue, 14 Sep 2021 10:43 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 14 Sep 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
From 'Chupke-Chupke' to 'Hindi Medium', these Bollywood films told the importance of mother tongue
हिंदी दिवस 2021 - फोटो : फाइल फोटो

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अपनी फिल्मों की वजह से दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी है। बेशक भाषा अलग हो, लेकिन इसके बावजूद लोगों की दिलचस्पी भारतीय फिल्मों की तरफ बढ़ने लगी है। हिंदी साहित्य की ही देन है कि कई फिल्में मील का पत्थर साबित हुई हैं। लेकिन हाल के सालों में हिंदी से साथ साथ अंग्रेजी भाषा को भी फिल्मों में बढ़ चढ़कर इस्तेमाल किया जाने लगा है। लेकिन इन फिल्मों के बीच कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्में भी बनी जिन्होंने दुनिया को हिंदी भाषा का महत्व समझाया है। देश-विदेश यानी एक तरह से पूरी दुनिया को हिंदी फिल्मों ने एक सूत्र में बांधा है। इतना ही नहीं दर्शकों ने भी अपनी भाषा को मिलते महत्व की वजह से इन फिल्मों को सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।


बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों में काम करने वाले हमारे सितारों को देश ही नहीं विदेशों में भी खूब प्यार मिला है। बॉलीवुड सितारों जैसे अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, आमिर खान, सलमान और शाहरुख के अलावा कई बड़े सितारों को हिंदी फिल्मों ने दुनिया में पहचान दी है। दुनियाभर में न सिर्फ हिंदी फिल्में रिलीज होती हैं बल्कि उन्हें देखने हजारों लोग थिएटर में पहुंचते हैं। बॉलीवुड फिल्मों के कारण हिंदी भाषा ने विश्व पटल पर एक विशेष स्थान बनाया है। हिंदी को उन देशों में भी बहुत प्यार मिला है, जहां हिंदी से कोई लेना देना नहीं है। हिंदी भाषा को किसी एक तरह की फिल्मों नहीं बल्कि कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस और एक्शन फिल्मों में खूब प्यार मिला है। चलिए जानते हैं ऐसी ही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिसने देसी ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों को भी हिंदी का पाठ पढ़ाया है।

From 'Chupke-Chupke' to 'Hindi Medium', these Bollywood films told the importance of mother tongue
हिंदी मीडियम

हिंदी मीडियम
साल 2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम ने देश की सबसे बड़ी सच्चाई को सामने रखा। फिल्म में दिखाया गया कि कोई भी माता पिता अपने बच्चे को हिंदी मीडियम स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहता है और अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ाई उनके लिए कितनी जरुरी है। इस फिल्म में इरफान खान और सबा कमर मुख्य भूमिका में थे।


 
From 'Chupke-Chupke' to 'Hindi Medium', these Bollywood films told the importance of mother tongue
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लिश विंग्लिश
साल 2012 में आई इस फिल्म में हर भारतीय नारी खुद को देख पा रही थी। ये फिल्म शशी नाम की महिला पर आधारित थी जो अंग्रेजी भाषा को नहीं बोल पाती, जिसकी वजह से उनके अपने ही उसकी इज्जत नहीं करते। फिल्म में शशी का किरदार श्रीदेवी ने निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From 'Chupke-Chupke' to 'Hindi Medium', these Bollywood films told the importance of mother tongue
नमस्ते लंदन - फोटो : सोशल मीडिया

नमस्ते लंदन
साल 2007 में आई नमस्ते लंदन फिल्म ने लोगों के अंदर सोई हुई हिंदी और अपने देश के प्रति सम्मान को जगाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के डायलॉग्स इतने वायरल हुए थे कि लोगों की जबान पर चढ़ गए थे। खासतौर पर भारत की सभ्यता को समझाते हुए अक्षय कुमार के डायलॉग बेहद पसंद किया गया था। फिल्म के इस डायलॉग का जादू ऐसा चला था कि सिनेमाघरों में लोग तालियां बजाते नजर आ रहे थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
From 'Chupke-Chupke' to 'Hindi Medium', these Bollywood films told the importance of mother tongue
गोलमाल

गोलमाल
साल 1979 में आई अमोल पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' शायद ही कोई अपने दिमाग से निकाल सकता है। इस फिल्म में बड़े ही रोचक ढंग से हिंदी के महत्व को समझाया गया है। फिल्म में अमोल पालेकर साथ उत्पल दत्त,ओम प्रकाश, युनुस परवेज, अमिताभ बच्चन बिन्दिया गोस्वामी और दीना पाठक अहम किरदार में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed