फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV News: दया बेन से पहले सीरियल की इन नायिकाओं ने भी बीच में कहा शो को अलविदा, फिर ऐसे आगे बढ़ी शो की कहानी

Fri, 27 May 2022 11:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 27 May 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
From Dayaben aka Disha Vakani to Shailesh Lodha, who quit popular TV shows midway
दिशा वकानी, हिना खान शिल्पा शिंदे - फोटो : social media

टीवी पर कई शो ऐसे आते हैं, जो फैंस को काफी पसंद होते हैं। इसके चलते मेकर्स भी इन शोज को आगे बढ़ाते चले जाते हैं। शो मे 10 से पांच साल का लीप गैप कर कहानी में बदलाव कर सीरीयल्स को कई साल तक खींचा जाता है और ऐसे में कई स्टार्स बीच से ही शो को अलविदा भी कह देते हैं। इन दिनों पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तो जैसे एक के बाद एक कई कालाकर शो को छोड़ते दिखाई दे रहे हैं। जहां खबर है कि तारक का किरदार अदा करने वाले शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है, तो वहीं इस शो की लीड एक्ट्रेस दयाबेन यानी दिशा वकानी भी लंबे समय से शो से दूर हैं। टीवी के कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने कभी किसी अच्छे ऑफर के चलते तो कभी निजी जिंदगी के चलते लीड रोल होने के बावजूद शो को बीच से अलविदा कहा है।

From Dayaben aka Disha Vakani to Shailesh Lodha, who quit popular TV shows midway
देवोलिना भट्टाचार्जी, जिया मानेक - फोटो : social media

साथ निभाना साथिया (जिया मानेक उर्फ गोपी बहू)
स्टार प्लस का शो 'साथ निभाना साथिया' लोगों के बीच खूब लोकप्रिय था,  इस शो में अभिनेत्री जिया मानेक मुख्यि भूमिका में गोपी बहू का किरदार निभाती हुई दिखाई देती थीं, लेकिन जिया ने बीच से ही शो को अलविदा कह दिया था और उनकी जगह ये किरदार देवोलीना भट्टाचार्जी ने निभाया था। शुरूआत में फैंस को थोड़ा अजीब लगा, लेकिन बाद में वह इसी के साथ सहज हो गए और यह शो लंबे समय तक ऑनएयर रहा। हालांकि पुराने शो की लोकप्रियता देखते हुए हाल ही में नई कहानी और नए नाम के साथ 'तेरा मेरा साथ रहे' शुरू किया गया है। जिसमें शो की कुछ पुरानी कास्ट और जिया मानेक एक बार फिर से गोपिका के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

From Dayaben aka Disha Vakani to Shailesh Lodha, who quit popular TV shows midway
शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे - फोटो : फाइल

भाभीजी घर पर हैं (अंगूरी उर्फ शिल्पा शिंदे)
भाभी जी घर पर हैं, ये कॉमेडी शो लोगों को खूब पसंद आता है। इस शो में अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा शिंदे ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों दिमाग में अलग छाप छोड़ी थी, लेकिन उन्होंने बीच में ही शो को अलविदा कह दिया और उनकी जगह ये किरदार शुभांगी अत्रे निभाती हुई दिखाई देती हैं। फिलहाल उन्होंने भी इस किरदार को बखूबी अदा किया है और अंगूर भाभी की टोन को भी काफी अच्छी तरह पकड़ा है। यही वजह है कि लोग अब भी शो को देखना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Dayaben aka Disha Vakani to Shailesh Lodha, who quit popular TV shows midway
नेहा पेंडसे और सौम्या टंडन - फोटो : social media

भाभीजी घर पर हैं (अनीता उर्फ सोम्या टंडन)
शो में अंगूरी भाभी के अलावा सौम्या टंडन भी मुख्य भूमिका में अनीता भाभी उर्फ गोरी मेम को किरादर दिखाई देती थीं, लेकिन उन्होंने भी इस शो को बीच से अलविदा कह दिया और अब उनकी जगह ये किरदार नेहा पेंडसे ने निभाया। जानकारी के मुताबिक इसके बाद अब यह किरदार विदिशा श्रीवास्तव अदा कर रही हैं।

विज्ञापन
From Dayaben aka Disha Vakani to Shailesh Lodha, who quit popular TV shows midway
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है (अक्षरा उर्फ हिना खान)
स्टार प्लस पर ये रिश्ता क्या कहलाता है, शो लंबे समय से प्रसारित हो रहा है। इस शो से ही हिना खान घर घर में अक्षरा के नाम से मशहूर हो गई थीं। हिना इस शो से 8 साल तक जुड़ी रहीं और फिर इसके बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। इसी तरह से नैतिक का किरदार निभाने वाले करन मेहरा ने भी शो के बीच से ही अलविदा कह दिया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed