फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: कटरीना-विक्की से लेकर आलिया-रणबीर तक, बॉलीवुड के इन कपल्स के लिए बेहद खास है यह दिवाली, जानें वजह

Mon, 24 Oct 2022 08:23 AM IST
New Delhi Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 24 Oct 2022 08:23 AM IST
विज्ञापन
from Katrina to Vicky Kaushal to Alia Ranbir These Bollywood couple make Diwali together after wedding
bollywood couples - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसकी तैयारी काफी समय पहले से हो गई थी। बॉलीवुड में भी हर साल की तरह इस बार भी यह त्योहार बहुत ही धूमधाम से बनाया जा रहा है। इस इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स की दिवाली पार्टी हमेशा चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी कपल्स के लिए दिवाली का त्योहार कुछ ज्यादा ही स्पेशल है। साल 2022 के शुरू होने के बाद अब तक बॉलीवुड और टीवी के कई सेलिब्रिटी कपल्स शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी शुरू कर चुके हैं और इस बार वे पहली बार पति पत्नी के रूप में दिवाली का त्योहार मना रहे हैं। आइए आपको इन सेलेब्स के बारे में बताते हैं।

from Katrina to Vicky Kaushal to Alia Ranbir These Bollywood couple make Diwali together after wedding
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सिनेमा जगत के सबसे क्यूट कपल कहे जाते हैं। दोनों डेटिंग पीरियड को एंजॉय करने के बाद इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। आलिया और रणबीर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रूप में दिवाली एक साथ मना चुके हैं लेकिन इस बार वह बतौर पति-पत्नी दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं।

from Katrina to Vicky Kaushal to Alia Ranbir These Bollywood couple make Diwali together after wedding
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : social media

कटरीना कैफ-विक्की कौशल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी लव केमिस्ट्री हर बार लोगों का दिल जीत लेती है। कुछ समय पहले कटरीना ने पहली बार अपने पति विक्की के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था और अब दोनों शादी के बाद पहली बार दिवाली का त्योहार एक साथ मनाने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें:- Sunny Deol Networth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सनी, जानें 90 के दशक में एक फिल्म का कितना करते थे चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
from Katrina to Vicky Kaushal to Alia Ranbir These Bollywood couple make Diwali together after wedding
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार-पत्रलेखा
राजकुमार और पत्रलेखा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों शादी के बाद पहली बार साथ में दिवाली साथ मना रहे हैं। कपल ने लगभग 10 वर्षों तक डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के बाद 21 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें छाई रहती हैं और अब फैंस को कपल के दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:- Celebs Caused Ruckus: किसी ने मारा थप्पड़ तो कोई दे चुका है गाली, जब फिल्मों के सेट पर सितारों ने मचाया बवाल

विज्ञापन
from Katrina to Vicky Kaushal to Alia Ranbir These Bollywood couple make Diwali together after wedding
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/karishmaktanna/

करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा
करिश्मा तन्ना ने भी इसी साल अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी रचाई थी। दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद करिश्मा और वरुण ने हर त्योहार को काफी शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया था और अब वह दोनों साथ में पहली बार दिवाली मनाने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed