फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज से पहले ही बैन होने वाली थी ये 4 फिल्में, वजह बनी अश्लीलता

Wed, 08 Nov 2017 10:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 08 Nov 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
 from ram teri ganga maili to poonam pandey movies who have faced protest

पर्दे पर कई ऐसी फिल्में आई है, जिनका जमकर विरोध हुआ। वजह उसमें परोसी गई अश्लीलता। भले ही फिल्म की कहानी काफी अच्छी हो, लेकिन 3 घंटे की फिल्म में दिखाए गए उस दो मिनट का दृश्य पूरी फिल्म पर हावी पड़ जाता है। जिस कारण मूवी के डायरेक्‍टर सहित पूरी स्टार कास्ट को इसका विरोध झेलना पड़ता है। बॉलीवुड में ऐसी तमाम फिल्में आई जिनका कारण जमकर विरोध हुआ। इसमें राज कपूर की राम तेरी गंगा मैली से लेकर पूनम पांडे की तक ये ‌लिस्‍ट काफी लंबी है।



ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही बैन होने वाली थी ये 4 फिल्‍में, वजह बनी अश्लीलता

 from ram teri ganga maili to poonam pandey movies who have faced protest

फिल्म 'रामलीला' अश्लील दृश्यों और द्विअर्थी संवादों के कारण विवादों में आ गई थी। रिलीज से ठीक पहले इसे कोर्ट कार्यवाही का सामना भी करना पड़ा था। लोगों ने फिल्म का जमकर विरोध किया। पोस्टर फूंके और नारेबाजी हुई। कोर्ट ने भी एक समय तयशुदा समय पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी, लेकिन बाद में फिल्म में कांट छांट करने के बाद इसका नाम बदल कर समय पर रिलीज किया गया।

 from ram teri ganga maili to poonam pandey movies who have faced protest

बोल्ड और अश्लील फिल्मों की बात करें तो शो मैन राजकपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' को आज भी कोई पीछे नहीं छोड़ पाया है। ये फिल्म तब आई थी जब फिल्मों में अश्लीलता कम हुआ करती थी, लेकिन राज कपूर ने फिल्म में मंदाकिनी को महज केवल साड़ी में पानी के नीचे नहलाकर हंगामा ही बरपा दिया था। मंदाकिनी के राजीव कपूर के साथ इंटीमेट दृश्य भी खूब चर्चा में रहे। फिल्म के टाइटल पर लोग खूब नाराज हुए और इसकी रिलीज की शुरुआत से बाद तक हंगामा मचता रहा। जिसने राजकपूर की खूब किरकिरी करवाई। फिल्म 80 के दशक में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 from ram teri ganga maili to poonam pandey movies who have faced protest

फूलन देवी की कहानी को शेखर कपूर के पर्दे पर उतारने से पहले ही विरोध शुरू हो गया था। फिल्म में कई विवादास्पद बलात्कार के दृश्य, गालियों और हिंसा की भरमार थी। खुद फूलन देवी ने इस फिल्म  की रिलीज रोकने का प्रयास किया था।

ये भी पढ़ें- इस रेप सीन के बाद सदमे में आ गई थी ये हीरोइन, मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

विज्ञापन
 from ram teri ganga maili to poonam pandey movies who have faced protest

मनीषा कोईराला की फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' में 15 साल के युवा लड़के को 26 साल की लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म की हीरोइन मनीषा ने फिल्म के डायरेक्टर पर उनकी डुप्लीकेट का प्रयोग करते हुए बेहद अश्लील सीन फिल्म में डालने का आरोप लगाया और इस पर स्टे लगाने की मांग की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed